पंतनगर और टांडा हाइवे पर आया हाथियों का झुंड, नैनीताल रोड आधा घंटा जाम

पंतनगर के आबादी क्षेत्र और टांडा हाइवे पर हाथियों का झुंड आ गया। यह देख लोगों ने शोर मचाया तो हाथियों का झुंड नगला स्थित गन्ने की खेत की ओर चला गया जबकि नैनीताल रोड पर जाम लग गया। आधे घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 01:38 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 01:38 PM (IST)
पंतनगर और टांडा हाइवे पर आया हाथियों का झुंड, नैनीताल रोड आधा घंटा जाम
पंतनगर और टांडा हाइवे पर आया हाथियों का झुंड, नैनीताल रोड आधा घंटा जाम

जागरण संवाददाता, पंतनगर : पंतनगर के आबादी क्षेत्र और टांडा हाइवे पर हाथियों का झुंड आ गया। यह देख लोगों ने शोर मचाया तो हाथियों का झुंड नगला स्थित गन्ने की खेत की ओर चला गया, जबकि नैनीताल रोड पर जाम लग गया। आधे घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका।

बुधवार रात आठ बजे के आसपास छह-सात हाथियों का झुंड टांडा जंगल स्थित नैनीताल हाइवे पर आ गया। यह देख वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने अपने अपने वाहन दूर ही रोक दिए। जिससे हल्द्वानी और रुद्रपुर मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। करीब 20-25 मिनट तक हाथियों का झुंड हाइवे पर ही रहा। जिसके बाद वह एक-एक करके हाइवे से हटते हुए जंगल की ओर चले गए। जिसके बाद नैनीताल रोड पर यातायात सुचारु हुई। बाद में एक हाथी जंगल से भटककर पंतनगर के आबादी क्षेत्र में घुस आया।

यह देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर होने पर हाथी नगला की ओर भागते हुए निकला। जहां वह गन्ने के खेत में चला गया। इस पर लोगों ने सूचना वन विभाग को भी दी। वन दरोगा शशि वर्धन अधिकारी ने बताया कि हाथियों का झुंड टांडा जंगल में है। अक्सर वह जंगल के एक क्षेत्र से हाइवे पार करते हुए दूसरे क्षेत्र को जाते हैं। बताया कि पंतनगर के नगला में भी एक हाथी घुस आया, फिलहाल वह गन्ने के खेत में ही है।

बाढ़ के साथ आबादी क्षेत्र में आए सांप

तराई में दो दिन हुई बारिश के बाद बाढ़ के साथ ही जंगल से सांप भी आबादी क्षेत्र में पहुंच गए हैं। ट्रांजिट कैंप के साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में लोगों ने सांप देखे। वन दरोगा शशि वर्धन अधिकारी ने बताया कि पानी के बहाव में सांप आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी