Corbett Tiger Reserve के क्षेत्र में फिर हाथी की दहशत, पिछले साल कई वाहनों पर किया था हमला

Corbett Tiger Reserveकार्बेट टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में एक साल तक शांति रहने के बाद सड़क पर फिर से हाथी की मूवमेंट से वाहन चालक दहशत में हैं। पर्वतीय इलाकों से आने जाने वाले वाहनों पर नर हाथी आक्रामक होने लगा है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 12:27 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 12:27 PM (IST)
Corbett Tiger Reserve के क्षेत्र में फिर हाथी की दहशत, पिछले साल कई वाहनों पर किया था हमला
Corbett Tiger Reserve के क्षेत्र में फिर हाथी की दहशत, पिछले साल कई वाहनों पर किया था हमला

रामनगर, जागरण संवाददाता : Corbett Tiger Reserveकार्बेट टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में एक साल तक शांति रहने के बाद सड़क पर फिर से हाथी की मूवमेंट से वाहन चालक दहशत में हैं। पर्वतीय इलाकों से आने जाने वाले वाहनों पर नर हाथी आक्रामक होने लगा है। उस सड़क से आने जाने वाले वाहन चालकों को हाथी दौड़ा रहा है। चालक वाहन को स्पीड से भगाकर अपनी जान बचा रहे हैं। पिछले साल भी हाईवे पर हाथियों ने आतंक मचा रखा था। कई ट्रकों से खाने के सामान लूटने के साथ हाथी ने पर्यटक वाहनों पर भी हमला कर दिया था।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत डेढ़ साल पहले एक नर हाथी वाहनों को रोककर आए दिन सामान की लूटपाट करता था। हाथी के हमले में बस में सवार एक शिक्षक की मौत भी हो गई थी। तब कार्बेट प्रशासन ने हाथी को पिछले साल रेस्क्यू किया था। रेस्क्यू के कुछ घंटे बाद हाथी की मौत हो गई थी। एक साल से वाहनों पर हमले की घटनाओं पर विराम लग गया था। पिछले दो दिनों से बिशनापानी से काठ की नांव के बीच एक नर हाथी सड़क पर आकर वाहनों पर हमले का प्रयास कर रहा है। अल्मोड़ा से काशीपुर आने जाने के दौरान शिक्षकों की कार को देखकर भी हाथी हमला करने के लिए दौड़ा।

लेकिन चालक ने वाहन की स्पीड तेज कर जान बचाई। शिक्षक उमेश चंद्र ने बताया कि हाथी की आवाजाही कुछ दिनों से सड़क पर बनी है। उस रोड से वह रोज आवाजाही करते हैं। ऐेसे में उन्हें अब हाथी के हमले का डर सताने लगा है। लिहाजा कार्बेट प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए पहले की तरह सड़क पर पेट्रोलिंग कराए। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि सड़क पर हाथी के मूवमेंट की जानकारी नहीं आई है। यदि हाथी हमले का प्रयास कर रहा है तो निगरानी के लिए स्टाफ को कहा जाएगा।

chat bot
आपका साथी