पतरामपुर रेंज में हाथी ने गश्‍त कर चौकी पर लौट रहे वन दारोगा पर हाथी ने किया हमला

ऊधमसिंहनगर जिले पतरामपुर रेंज में गश्त कर वन चौकी लौट रहे वन दारोगा की बाइक पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में बाइक गिरने से वन दारोगा घायल हो गए। घायल वन दारोगा ने पेट के बल रेंगते हुए झाडिय़ों में छिपकर अपनी जान बचाई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:58 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:58 PM (IST)
पतरामपुर रेंज में हाथी ने गश्‍त कर चौकी पर लौट रहे वन दारोगा पर हाथी ने किया हमला
पतरामपुर रेंज में हाथी ने गश्‍त कर चौकी पर लौट रहे वन दारोगा पर हाथी ने किया हमला

संवाद सूत्र, जसपुर : ऊधमसिंहनगर जिले पतरामपुर रेंज में गश्त कर वन चौकी लौट रहे वन दारोगा की बाइक पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में बाइक गिरने से वन दारोगा घायल हो गए। घायल वन दारोगा ने पेट के बल रेंगते हुए झाडिय़ों में छिपकर अपनी जान बचाई।

यहां पतरामपुर रेंज से सटे जंगल में मकौनिया वन चौकी पर तैनात वन दारोगा अकबर अली के मुताबिक शनिवार की देर शाम वह कंर्पाटमेंट संख्या 15 में गश्त कर बाइक से लौट रहे थे। जब वह मकौनिया गेट के निकट पहुंचे तो उनकी बाइक के सामने अचानक जंगल से हाथी आ गया और उसने बाइक पर हमला कर दिया, जिससे उनकी बाइक गिर गई और वह घायल हो गए। चोट लगने के बावजूद वह कुछ दूरी तक दौड़े और फिर पेट के बल रेंगते हुए झाडिय़ों के अंदर छिप गए।

इस दौरान हाथी ने उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने फोन से तत्काल घटना की सूचना वन चौकी पर दी। सूचना मिलने पर वन चौकी पर तैनात वन कर्मी नैन ङ्क्षसह और मंसूर मलिक राइफल लेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और हवाई फायर कर हाथी को वहां से भगाया। घायल वन दारोगा अकबर अली का जसपुर के प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी