करंट लगने से विद्युत विभाग का संविदा कर्मी की मौत, साथी निजी अस्पताल में भर्ती

दिनेशपुर निवासी 46 वर्षीय राम घरामी पुत्र वीरेंद्र घरामी ऊर्जा निगम में संविदा कर्मी था। बताया जा रहा है कि रविवार रात को सिडकुल के सेक्टर दो में विद्युत लाइन में कुछ खराबी आ गई थी। राम घरामी अपने साथी कर्मी अल्ताफ के साथ मरम्मत के लिए गया हुआ था।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 03:25 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 03:25 PM (IST)
करंट लगने से विद्युत विभाग का संविदा कर्मी की मौत, साथी निजी अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: सिडकुल में पोल पर चढ़कर विद्युत लाइन में काम कर रहे संविदा कर्मी करंट की चपेट में आकर दूर गिर गया। उसे बचाने पोल पर चढ़ रहा दिनेशपुर निवासी संविदा कर्मी की कंरट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। इसका पता चलते ही ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दिनेशपुर निवासी संविदा कर्मी की मौत हो गई, जबकि घायल दूसरे कर्मी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर छह, दिनेशपुर निवासी 46 वर्षीय राम घरामी पुत्र वीरेंद्र घरामी ऊर्जा निगम में संविदा कर्मी था। बताया जा रहा है कि रविवार रात को सिडकुल के सेक्टर दो में विद्युत लाइन में कुछ खराबी आ गई थी। जिसके बाद राम घरामी अपने साथी कर्मी अल्ताफ के साथ मरम्मत कार्य के लिए गया हुआ था। बताया जा रहा है कि इस दौरान अल्ताक पोल पर चढ़कर लाइन मरम्मत कर रहा था। इसी बीच उसे करंट लग गया। यह देख जब राम उसे बचाने के लिए पोल पर चढ़ा तो वह अल्ताक दूर जा गिरा। इस दौरान राम घरामी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

इसका पता चलते ही साथी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टर ने राम घरामी को मृत घोषित कर दिया। अल्ताक की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया। इधर, राम घरामी की मौत की सूचना पर पहुंचे स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सोमवार को एसआई मोहन सती जिला अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी