भीमताल में आठ साल के बच्चे का अपहरण, साथ खेल रहे बच्‍चों ने कही ये बात

भीमताल के समीप नौकुचियाताल मार्ग से गुरुवार शाम झारखंड निवासी एक बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। बच्चा आसपास के अन्य बच्चों संग खेल रहा था इसी दौरान कार से पहुंचे एक महिला व पुरुष बच्चे को कार में बिठाकर कहीं ले गए।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 09:00 AM (IST)
भीमताल में आठ साल के बच्चे का अपहरण, साथ खेल रहे बच्‍चों ने कही ये बात
भीमताल में आठ साल के बच्चे का अपहरण, साथ खेल रहे बच्‍चों ने कही ये बात

संवाद सूत्र, भीमताल : भीमताल के समीप नौकुचियाताल मार्ग से गुरुवार शाम झारखंड निवासी एक बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। बच्चा आसपास के अन्य बच्चों संग खेल रहा था, इसी दौरान कार से पहुंचे एक महिला व पुरुष बच्चे को कार में बिठाकर कहीं ले गए। फिलहाल मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भीमताल में नौकुचियाताल मार्ग में झारखंड के कुछ परिवार रहते हैं, जो यहां मजदूरी करते हैं। इन्हीं में शामिल उत्तम कुमार सुबह मजदूरी करने गया था। उसका आठ वर्षीय बेटा कुंदन घर के पास ही वहां रहने वाले मजदूरों के बच्चों संग खेल रहा था। शाम को जब उत्तम कुमार वापस आया तो कुंदन को नहीं पाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की तो साथ खेल रहे बच्चों ने बताया कि दोपहर में एक महिला और पुरुष कार से वहां आए और कुंदन को अपने साथ ले गए।

इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों से पूछताछ की। प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षवर्धनी सुमन ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस जांच कर रही है। लेकिन देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रत्यक्षदर्शी बच्चे भी काफी छोटे हैं तो कार के नंबर आदि की कुछ सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। फिलहाल पुलिस छानबीन कर बच्चे का पता लगाने में जुटी हुई है।

chat bot
आपका साथी