ऊधमसिंहनगर में युवक से मांगी आठ लाख की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी

ऊधमसिंहनगर जिले में युवक से आठ लाख की रंगदारी मांगने मामला आया है। रंगदारी न देने पर हत्‍या की धमकी दी जा रही है। पीडि़त ने पंतनगर थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई है। उसने अनहोली की आशंका जाहिर करते हुए सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 12:44 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:44 PM (IST)
ऊधमसिंहनगर में युवक से मांगी आठ लाख की रंगदारी,  न देने पर जान से मारने की धमकी
ऊधमसिंहनगर में युवक से मांगी आठ लाख की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी

रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : ऊधमसिंहनगर जिले में युवक से आठ लाख की रंगदारी मांगने मामला आया है। रंगदारी न देने पर हत्‍या की धमकी दी जा रही है। पीडि़त ने पंतनगर थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई है। उसने अनहोली की आशंका जाहिर करते हुए सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि उसके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलक सरकार पुत्र संतोष सरकार निवासी ड्रीमलैंड सिटी छतरपुर निवासी ने पंतनगर थाने में तहरीर देकर कहा छतर पुर निवासी साहब सिंह उसको लंबे समय से परेशान कर रहा है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है इसलिए अब तक उसके खिलाफ तहरीर देने से बच रहा था। लेकिन 12 अप्रैल को जब वह सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे घर से निकलने की तैयारी कर रहा था तो साहब सिंह ने उसे बुलाकर का बिना बात के गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मार कर बोरी में बंद कर के फेंकने की धमकी देते हुए आठ लाख की रंगदारी मांगी। पुलक सरकार ने अपने साथ किसी अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए उसके लिए साहब सिंह को जिम्मेदार होने की शिकायत की है। 

ये बताया जा रहा है मामला 

बताया जा रहा है कि पुलक सरकार की दुकानों पर बैठे किरायेदारों ने कब्जा कर लिया था। कब्‍जा छ़ड़ाने के लिए साहब सिंह ने पुलक की मदद की थी। उसी के एवज में वह आठ लाख रुपए की मांग कर रहा है। साहब सिंह बीच में जेल गया था। जेल से आने के बाद उसने फिर रुपयों की डिमांड शुरू कर दी है। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी