दो साल बाद काठगोदाम में जला रावण और मेघनात का पुतला, देर रात तक जमी रही भीड़

कोरोना की वजह से पिछले वर्ष अधिकांश कमेटियों ने रामलीला का आयोजन स्थगित कर दिया था। इस वजह से पुतला दहन नहीं हुआ। काठगोदाम नगर निगम मैदान में शनिवार रात रावण व मेघनाद के पुतले जले। दो वर्ष बाद मैदान में पुतला दहन देख हर चेहरा खिलखिलाता नजर आया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:30 AM (IST)
दो साल बाद काठगोदाम में जला रावण और मेघनात का पुतला, देर रात तक जमी रही भीड़
दो साल बाद काठगोदाम में जला रावण और मेघनात का पुतला, देर रात तक जमी रही भीड़

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कोरोना की वजह से पिछले वर्ष अधिकांश कमेटियों ने रामलीला का आयोजन स्थगित कर दिया था। इस वजह से पुतला दहन नहीं हुआ। काठगोदाम नगर निगम मैदान में शनिवार रात रावण व मेघनाद के पुतले जले। दो वर्ष बाद मैदान में पुतला दहन देख हर चेहरा खिलखिलाता नजर आया। खासकर बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। पुतला दहन देखने के लिए रात तक भीड़ जुटी रही।

काठगोदाम रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार को मेघनाद, कुंभकरण, अहिरावण व रावण वध की लीला का मंचन किया गया। 45 फीट ऊंचे रावण व 40 फीट ऊंचे मेघनाद के जलते पुतलों के बीच पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष व आतिशबाजी के शोर से गूंज उठा। मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, कमेटी अध्यक्ष हिमांशु नैनवाल, कुंदन बिष्ट, विपिन जोशी, जगत सिंह, महेश राणा, राजा राणा, भुवन तिवारी, गोविंद बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, मोहन बिष्ट, ऋषि कपूर, जगत मनराल, दयाल सिंह बिष्ट, कतिल अख्तर, संतोष राणा, रोहित मालीवाल, संतोष कोहली आदि मौजूद रहे।

पुत्र वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण

पीलीकोठी की रामलीला में शनिवार शाम श्रीराम केवट संवाद, दशरथ प्राण त्यागने व भरत मिलाप तक की लीला दिखाई गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल ने दीप जलाकर मंचन का शुभारंभ किया। कमेटी अध्यक्ष विश्वंभर कांडपाल, हरीश कनवाल, भुवन जोशी, पान सिंह रौतेला, हिमांशु जोशी, पवन गुप्ता, रामनारायण चौहान, हरेंद्र बिष्ट, पुष्पित टंडन, अलका जीना आदि मौजूद रहे। महंत मंगलगिरि आदर्श रामलीला कमेटी गौलापार में सीता हरण, खर-दूषण वध की लीला दिखाई गई। यहां जगदीश गंगोला, चंद्रशेखर सुनौरी, शेखर बड़ौला, हेमंत बगडवाल, गंगा सिंह रैकुनी, प्रकाश रैकुनी, सुनील सम्मल आदि मौजूद रहे।

श्रीराम से मिल भावुक हुए भरत

शहर में रामलीला में शनिवार को भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। मंगलपड़ाव स्थित होली मिलन मैदान में श्रीराम को वनवास से लौटा पाकर भरत भावुक हो गया। पूरी अयोध्या नगरी खुशियों से झूम उठी। रविवार को श्रीराम का डोला नगर भ्रमण करेगा।

chat bot
आपका साथी