आर्थिक और पर्यावरण विशेषज्ञ देंगे जमरानी बांध परियोजना को लेकर सुझाव

जमरानी बांध परियोजना को लेकर आर्थिक और पर्यावरण विशेषज्ञों से भी राय ली जाएगी। शासन ने परियोजना निर्माण के लिए दोनों विशेयषज्ञों की तैनाती कर ली है। इनकी राय को शासन एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) को भेजेगा। जिससे ऋण मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 12:03 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 12:03 PM (IST)
आर्थिक और पर्यावरण विशेषज्ञ देंगे जमरानी बांध परियोजना को लेकर सुझाव
आर्थिक और पर्यावरण विशेषज्ञ देंगे जमरानी बांध परियोजना को लेकर सुझाव

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : जमरानी बांध परियोजना को लेकर आर्थिक और पर्यावरण विशेषज्ञों से भी राय ली जाएगी। शासन ने परियोजना निर्माण के लिए दोनों विशेयषज्ञों की तैनाती कर ली है। इनकी राय को शासन एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) को भेजेगा। जिससे ऋण मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके। 

केंद्र सरकार ने जमरानी में बांध बनाने के लिए 2584 करोड़ की स्वीकृति दी है। इसके लिए एडीबी ने ऋण देने पर भी अपनी सहमति जता दी है। एडीबी ने कुछ आपत्तियों को निस्तारित करने के लिए शासन को कहा है। इसके बाद शासन ने डूब क्षेत्र में आने वाले छह गांवों के लोंगो के पुनर्वास व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। 

जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक प्रशांत विश्नोई के मुताबिक परियोजना निर्माण के लिए विभिन्न क्षेत्रों के राष्ट्रीय स्तर के विशेषञो की राय भी ली जानी है। शासन ने आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ ए रामगोपाल और पर्यावरण विशेषज्ञ राहुल उपाध्याय को जमरानी बांध परियोजना के लिए नियुक्त किया है। 

अब ये दोनों विशेषज्ञ एडीबी के अफसरों के साथ समन्वय स्थापित कर अपनी रिपोर्ट बनाएंगे। इस रिपोर्ट को शासन को भेजा जाएगा। जहां इसका अफसर अध्यन कर रिपोर्ट केंद्र सरकार और एडीबी को भेजेंगे। जल्द की दोनों विशेषज्ञ एडीबी के अफसरों के साथ ऑनलाइन समन्वय स्थापित करेंगे।

chat bot
आपका साथी