नैनीताल में दुर्गा पूजा महोत्सव आज से, तैयारियां पूरी

सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से 64वां दुर्गा पूजा महोत्सव नैनीताल में गुरुवार से शुरू होगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:14 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:14 PM (IST)
नैनीताल में दुर्गा पूजा महोत्सव आज से, तैयारियां पूरी
नैनीताल में दुर्गा पूजा महोत्सव आज से, तैयारियां पूरी

जासं, नैनीताल : सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से 64वां दुर्गा पूजा महोत्सव गुरुवार से शुरू हो रहा है। महोत्सव 26 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार कोविड-19 को देखते हुए महोत्सव सादगी से मनाया जाएगा। न तो मंदिर परिसर के बैरियर से आगे जाकर श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे और न ही कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

बुधवार को रुद्रपुर से तैयार मूर्तियों को नयना देवी मंदिर परिसर में रखा गया। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा गुरुवार शाम को होगी। सुबह मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा सांकेतिक रूप से कलश यात्रा निकाली जाएगी। षष्ठी पूजा, शाम सात बजे स्थापना, आमंत्रण, अधिवास व संध्या आरती होगी। तैयारियों को अंतिम रूप देने में अध्यक्ष चंदन कुमार दास, सचिव नरदेव शर्मा, उपाध्यक्ष त्रिभुवन फत्र्याल, राकेश कुमार समेत कमेटी के अन्य सदस्य जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी