बागेश्‍वर में डंपर खाई में गिरा, शाम को टहलने जा रहे ग्रामीण सहित पांच घायल

खोली-अमतोड़ा मोटर मार्ग पर एक डंपर अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निजी वाहन व 108 के माध्मय से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार राजेंद्र सिंह व पूरन सिंह की हालत गंभीर बनी है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 10:36 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 10:36 PM (IST)
बागेश्‍वर में डंपर खाई में गिरा, शाम को टहलने जा रहे ग्रामीण सहित पांच घायल
कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत खोली-अमतोड़ा मोटर मार्ग पर एक डंपर अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निजी वाहन व 108 के माध्मय से जिला अस्पताल पहुंचाया।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों खोली-अमतोड़ा मोटर मार्ग पर सोलिंग आदि का काम चल रहा था। गुरुवार की शाम डंपर चालक दीप सिंह पत्थर लेकर अमतोड़ा गया था। लौटते समय शाम लगभग साढ़े सात बजे खोली के पास एक मोड़ पर वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। गिरते समय वाहन ने इवनिंग वॉक पर निकले खोली निवासी 68 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह, 52 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र दीवान सिंह तथा 50 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र लाल सिंह भी इसकी चपेट में आ गए। तीनों को गंभीर चोट लगी है। इसके अलावा 36 वर्षीय चालक दीपक तथा 19 वर्षीय सुभाष भी घायल हो गए। सूचना के बाद 108 वाहन और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को निजी वाहन के अलावा 108 के माध्मय से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार राजेंद्र सिंह व पूरन सिंह की हालत गंभीर बनी है। इधर, कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

5.18 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

बागेश्वर : कोतवाली पुलिस ने एक आरोपित को 5.18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा। कोतवाली पुलिस नगर में चेङ्क्षकग कर रही थी। इस दौरान भटोली गांव के तिराहे पर बनखोला निवासी सुरेश ङ्क्षसह उर्फ सूर्या पुत्र आनंद ङ्क्षसह संदिग्ध हालत में खड़ा था। पुलिस को सामने देख वह घबराने लगा। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि उसे चैक किया गया और कब्जे से स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने स्मैक की तोल की और वह 5.18 ग्राम पाई गई। क्षेत्राधिकारी विपिन चंद्र पंत ने टीम का पर्यवेक्षण किया। आरोपित को मौके से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धारा- 08/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।उसे अदालत में पेश किया जाएगा। टीम में उपनिरीक्षक प्रहलाद ङ्क्षसह, आरक्षी संतोष राठौर, तारा भाकुनी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी