सरोवर नगरी में बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

सरोवर नगरी में गुरुवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कद दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 08:45 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 08:45 PM (IST)
सरोवर नगरी में बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड
सरोवर नगरी में बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

जासं, नैनीताल/भवाली : सरोवर नगरी में गुरुवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ठंड से राहत पाने के लिए लोग हीटर व अंगेठी का सहारा लेने के लिए मजबूर हुए। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है।

नगर में सुबह से ही घने बादल आसमान डेरा डाले हुए थे। दोपहर में रुक हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो रुक-रुककर कई बार होती रही। इस दौरान लोग ठंड से राहत पाने के लिए गर्म ऊनी कपड़ों के साथ हीटर व आग का सहारा लेते नजर आए। मौसम के बदले मिजाज से बर्फबारी होने का कयास लगा रहे थे, लेकिन शाम चार बजे बादल आसमान से छंट गए और सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए। आसमान साफ होने के बाद पाला गिरना शुरू हो गया, जिससे ठंड में अधिक बढ़ोतरी हो गई। आर्यभटट् प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के पर्यावरणीय विज्ञानी डा. नरेंद्र सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ इन दिनों सक्रिय है। जिसका असर नैनीताल क्षेत्र में कमजोर रहा। शुक्रवार को मौसम में बदलाव आ जाएगा। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 12 व न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आ‌र्द्रता अधिकतम 85 व न्यूनतम 60 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं भवाली में पूरा दिन आसमान बादल छाए रहे, जिससे सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। वही सुबह से साथ ही हल्की-हल्की सर्द हवाएं भी चलती रही और दोपहर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे ठंड बढ़ गया। वहीं बारिश व सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरते न•ार आए। जिससे जन-जीवन काफी अस्त-व्यस्त रहा। ठंड के कारण सुबह से ही लोगो जैकेट, मफलर टोपी पहनकर की घरो से निकले और कई लोग घरों में आग सेकते न•ार आए।

chat bot
आपका साथी