रात्रि में आये अंधड़ के बाद विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण पेयजल व्यवस्था बाधित

बरसात के चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी। जिस कारण सोमवार को नगर की पेयजल आपूर्ति भी बंद हो गयी। जिससे क्षेत्रवासियों को पेयजल के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रातः से ही नगरवासी सरकारी हेंडपम्पो में लाइन लगाए हुए दिखाई दिए।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:54 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:54 AM (IST)
रात्रि में आये अंधड़ के बाद विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण पेयजल व्यवस्था बाधित
नगर व आसपास में क्षेत्रो में रविवार की आधी रात के बाद तेज अंधड़ के साथ मूसलाधार बरसात हुई।

जागरण संवाददाता, लालकुआं : रात में तेज अंधड़ के साथ हुई बरसात के चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी। जिस कारण सोमवार को नगर की पेयजल आपूर्ति भी बंद हो गयी। जिससे क्षेत्रवासियों को पेयजल के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रातः से ही नगरवासी सरकारी हेंडपम्पो में लाइन लगाए हुए दिखाई दिए।

नगर व आसपास में क्षेत्रो में रविवार की आधी रात के बाद तेज अंधड़ के साथ मूसलाधार बरसात हुई। जिसके चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। और सोमवार प्रातः नगर की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी। नलों में पानी नहीं आने के चलते क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग बाल्टिया लेकर प्रातः से दोपहर तक सरकारी हैंडपंपों में चक्कर काटते नजर आए। इससे पूर्व भी गत शाम तेज हवा का प्रवाह हो जाने से क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई थी।

क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि प्रातः उनके नलों में पानी आएगा परंतु रात में हुई तेज बरसात और आंधी के चलते पेयजल व्यवस्था ठप हो गयी। जिससे क्षेत्र में पेयजल संकट और बढ़ गया। इधर नगर के सरकारी हैंडपंपों में पानी लेने वालों की सोमवार को प्रातः से भारी भीड़ लगी रही। जिसमें सोशल डिस्टेंस का भी उल्लंघन दिखाई दिया। नगरवासियों ने पेयजल व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी