पेयजल मंत्री तक पहुंचा पनियाली नलकूप खराब होने का मामला, तीन दिन में जलापूर्ति के दिए आदेश

पेयजल मंत्री ने जलसंस्थान अफसरों को सर्किट हाउस बुलाकर तीन दिन में पनियाली नलकूप से जलापूर्ति सुचारू करने के आदेश दिए। मंत्री के आदेश पर अफसरों ने पनियाली का मौका मुआयना करने के साथ ही नलकूप के पाइप वेल्डिंग कराने का काम शुरू कर दिया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 10:03 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 05:59 PM (IST)
पेयजल मंत्री तक पहुंचा पनियाली नलकूप खराब होने का मामला, तीन दिन में जलापूर्ति के दिए आदेश
बुधवार को सर्किट हाउस पहुंचे मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने जलसंस्थान हल्द्वानी डिवीजन के अफसरों को तलब कर लिया।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : करीब एक माह से खराब पनियाली नलकूप का मामला पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल तक पहुंच गया। इस पर पेयजल मंत्री ने जलसंस्थान अफसरों को सर्किट हाउस बुलाकर तीन दिन में पनियाली नलकूप से जलापूर्ति सुचारू करने के आदेश दिए। मंत्री के आदेश पर अफसरों ने पनियाली का मौका मुआयना करने के साथ ही नलकूप के पाइप वेल्डिंग कराने का काम शुरू कर दिया है।

पनियाली नलकूप से पनियाली, बजूनिया हल्दू, नंदपुर, रामड़ी लोहरियासाल तल्ला, घुनी और कठघरिया तक रहने वाले एक हजार से अधिक परिवारों की पेयजल आपूर्ति जुड़ी है। करीब एक महीने पहले नलकूप की मोटर फुंक गयी थी। जिसकी मरम्मत का काम अब तक नहीं हो पाया। जलसंस्थान अफसर लोगों को पनियाली नलकूप के पाइपों की चूड़ी काटकर फ्लैंज सिस्टम से जोडऩे की जानकारी देते रहे। दिल्ली में लॉकडाउन की वजह से फ्लैंज भी नहीं पहुंचे। जबकि जलसंस्थान ने पाइपों से चूडिय़ां भी करवा दी। वहीं एक महीने से जलसंकट से परेशान लोगों ने भाजपा नेता सुरेश तिवारी को बताई। इस पर सुरेश तिवाड़ी ने पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल को हजारों लोगों की पेयजल समस्या की जानकारी दी। इस पर बुधवार को सर्किट हाउस पहुंचे मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने जलसंस्थान हल्द्वानी डिवीजन के अफसरों को तलब कर लिया।

पेयजल मंत्री ने अफसरों से कहा कि लोगों की पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के लिए कम से कम समय लगाकर समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने पनियाली नलकूप से तीन दिन के भीतर जलापूर्ति शुरू करने के आदेश अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव को दिए। वहीं भाजपा नेता सुरेश तिवाड़ी ने कहा कि गर्मी बढऩे से पानी की खपत बढ़ चुकी है। नलकूपों पर दबाव बढऩे से इनके फुंकने का क्रम भी बढ़ गया है। वहीं नलकूप फुंकने से हजारों की संख्या में लोगों में हाहाकार मच जाता है। इसके बावजूद जलसंस्थान अफसर गंभीर नहीं हो रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी