पंतनगर किसान मेले की पशु प्रदर्शनी में डा. सलीम की गाय रही सर्वोत्तम

पशुचिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय परिसर में आयोजित पशु-प्रदर्शनी में पशुपालकों ने अपने पशुओं का सात वर्गों में प्रदर्शन किया। इसमें किच्छा के डा. सलीम की देसी गाय को सर्वोत्तम पशु घोषित किया गया। कुलसचिव डा. एके शुक्ला ने इस गाय को रिबन बांधकर सुशोभित किया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 12:52 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 12:52 PM (IST)
पंतनगर किसान मेले की पशु प्रदर्शनी में डा. सलीम की गाय रही सर्वोत्तम
प्रदर्शनी के संयोजक अधिष्ठाता पशुचिकित्सा डा. एनएस. जादौन एवं सह-संयोजक डा. एससी. त्रिपाठी थे।

जागरण संवाददाता, पंतनगर : जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में चल रहे चार दिवसीय किसान मेले के तीसरे दिन शनिवार को पशुचिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय परिसर में आयोजित पशु-प्रदर्शनी में पशुपालकों ने अपने पशुओं का सात वर्गों में प्रदर्शन किया। इसमें किच्छा के डा. सलीम की देसी गाय को सर्वोत्तम पशु घोषित किया गया। कुलसचिव डा. एके शुक्ला ने इस गाय को रिबन बांधकर सुशोभित किया। प्रदर्शनी में कुल 36 पशु शामिल हुए।

इस प्रदर्शनी में बछिया वर्ग में सूरज की बछिया, गाभिन बछिया वर्ग में हरेंद्र यादव की बछिया, हालस्टीन गाभिन गाय वर्ग में भुटी यादव की गाय, हालस्टीन दुधारु गाय वर्ग में दिव्यांशु कुमार की गाय, गोवत्स वर्ग में श्रेष्ठ कुमार का गोवत्स, देशी गाय वर्ग में डा. सलीम की गाय, भैस वर्ग में जैनुल की भैस प्रथम स्थान पर रहे। बछिया वर्ग में हरेंद्र यादव की बछिया, गाभिन बछिया वर्ग में राजाराम की बछिया, हालस्टीन गाभिन गाय वर्ग में सुमित प्रसाद की गाय, हालस्टीन दुधारु गाय वर्ग में राम करण की गाय, गोवत्स वर्ग में आनंद यादव एवं गुरमुख का गोवत्स एवं देसी गाय वर्ग में भूपेंद्र की गाय, द्वितीय स्थान पर रहे। भैंस वर्ग में द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कोई पशु नहीं चुना गया।

प्रदर्शनी के संयोजक अधिष्ठाता पशुचिकित्सा डा. एनएस. जादौन एवं सह-संयोजक डा. एससी. त्रिपाठी थे। निर्णायक मंडल में डा. शिव प्रसाद, डा. आर.एस. बरवाल तथा एसके ङ्क्षसह थे। कार्यक्रम का आयोजन डा. अनिल कुमार, डा. अवधेष कुमार, डा. अमन कंबोज, डा. अमित प्रसाद,पंकज सक्सेना, शशांक मांडलिक, राजेश कुमार, सिमरन मौर्य, एकता बिष्ट एवं आइना मोदी ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

किसान मेले में पौधें-बीजों की बिक्री 
विवि के किसान मेले में शनिवार को किसानों ने विभिन्न रबी फसलों के बीजों एवं पौधों की खरीद की। मेले में उद्यान अनुसंधान केंद्र, सब्जी अनुसंधान केंद्र, कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र, औषधीय व सगंध पौध अनुसंधान एवं विकास केंद्र, आदर्श पुष्प उत्पादन केंद्र तथा एटिक व प्रकाशन निदेशालय के स्टालों से लगभग पांच लाख रुपये के पौध, बीज एवं प्रकाशनों की बिक्री की जा चुकी है।

किसान मेले का समापन समारोह कल

किसान मेले का समापन समारोह रविवार अपराह्न तीन बजे से गांधी हाल में होगा। मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। स्टालों को भी उनके प्रदर्शन व बिक्री के आधार पर पुरस्कृत किया जायेगा। 
chat bot
आपका साथी