Tantra Ke Gan : डॉक्टर मनीष और थानाध्यक्ष मनीष ने कोरोना काल में धैर्य के साथ धर्म भी निभाया

कोरोना संक्रमण काल में इस बार न केवल देश की जनता के धैर्य की परीक्षा हुई बल्कि कर्मचारियों की ड्यूटी के प्रति निष्ठा की परख भी हुई। इसी कड़ी में चंपावत जिला अस्पताल में तैनात डा. मनीष बिष्ट और लोहाघाट के थानाध्यक्ष मनीष खत्री का नाम प्रमुख रहा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 10:53 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 10:57 AM (IST)
Tantra Ke Gan : डॉक्टर मनीष और थानाध्यक्ष मनीष ने कोरोना काल में धैर्य के साथ धर्म भी निभाया
डॉक्टर मनीष और थानाध्यक्ष मनीष ने कोरोना काल में धैर्य के साथ धर्म भी निभाया

चम्पावत, विनोद चतुर्वेदी : कोरोना संक्रमण काल में इस बार न केवल देश की जनता के धैर्य की परीक्षा हुई बल्कि कर्मचारियों की ड्यूटी के प्रति निष्ठा की परख भी हुई। जनता ने जहां कोविड के नियमों का पालन किया वहीं कर्मचारियों ने संकट में फंसे लोगों की मदद कर उन्हें कठिनाई के दौर से बाहर निकाला। जिले में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कोरोना के समय अपनी जान को संकट में डालकर दूसरों के जीवन को बचाने का धर्म अपनाया। इसी कड़ी में जिला अस्पताल में तैनात डा. मनीष बिष्ट और लोहाघाट के थानाध्यक्ष मनीष खत्री का नाम प्रमुख रहा। 

डॉक्टर बिष्ट ने कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से ही थर्मल स्क्रीनिंग का काम शुरू कर दिया। मार्च से लेकर जून 2020 तक तक जिला अस्पताल के अलावा जिले के विभिन्न गांवों में जाकर उन्होंने तीन हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की। अक्टूबर माह से उनकी ड्यूटी सैंपलिंग के कार्य में लगा दी गई। तब से लेकर अब तक वे इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। डा. मनीष बिष्ट के इस सेवा और समर्पण को देखते हुए डीजी हेल्थ की ओर से उन्हें उत्कृष्ट डॉक्टर्स के सम्मान से नवाजा गया। प्रशासन की ओर से उन्हें कोरोना वारियर्स आफ द डे का सम्मान भी दिया गया। ग्रिफ कैंप चम्पावत में जाकर कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैंपलिंग करने के लिए हाल ही में उन्हें ग्रिफ की और से उत्कृष्ट सेवा सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया है।

दूसरी ओर, लोहाघाट के थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने भी कोरोना काल मेें न केवल अपना फर्ज निभाया बल्कि पुलिस कर्मियों को भी संकट काल में जनता के प्रति उनकी भूमिका का बोध कराया। लॉकडाउन में फंसे यात्रियों को अपनी ओर से भोजन कराने के साथ उन्होंने उनके रहने के लिए भी निश्शुल्क व्यवस्था की। पुलिस कप्तान की ओर से उन्हें उनके बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया। आज भी मनीष खत्री लोगों को कोविड के नियमों का न केवल पालन करवा रहे हैं बल्कि जरूरतमंदों को मास्क और सैनिटाइज भी उपलब्ध करा रहे हैं। 

यह भी पढें 

18.3 फीट का बथुआ उगाने पर रमेश जोशी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज 

नए शासनादेश से आउटसोर्स कंपनियों की कमाई पर लगेगा नियंत्रण, भ्रष्‍टाचार पर भी होगा अंकुश 

chat bot
आपका साथी