रमजान में भी आजादनगर में गंदगी का साम्राज्य, निवासी रोजेदारों में रोष

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नगर निगम के अफसरों से कई बार क्षेत्र में फैली गंदगी की शिकायत कर चुके हैं। लेकिन नगर निगम सफाई व्यवस्था की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। नगर निगम का हेल्पलाइन नंबर सिर्फ एक दिखावा बनकर रह गया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 09:15 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 09:15 PM (IST)
रमजान में भी आजादनगर में गंदगी का साम्राज्य, निवासी रोजेदारों में रोष
इससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों का घरों में रहना तक दूभर रहता है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : रमजान के पाक महीने में भी बनभूलपुरा व इंद्रानगर मे सड़कों पर गंदगी का साम्राज्य बना है। सड़कों में गंदगी फैली होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। इससे क्षेत्रवासियों में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से क्षेत्र में सफाई करवाने की मांग की है।

आजादनगर में काबुल के बगीचे को जा रही गली कूड़े से लबालब पटी है। जिसमें राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नगर निगम के अफसरों से कई बार क्षेत्र में फैली गंदगी की शिकायत कर चुके हैं। लेकिन नगर निगम सफाई व्यवस्था की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। नगर निगम का हेल्पलाइन नंबर सिर्फ एक दिखावा बनकर रह गया है। उस पर आने वाली शिकायत का कोई समाधान नहीं होता है। कई बार बिजली के पोल पर स्ट्रीट लाइटें बंद हो जाती है। इसकी शिकायत के लिए भी कई बार फोन किया जाता है लेकिन कोई समाधान नहीं होता है। लोगों का कहना है कि आजादनगर व इंदिरानगर के इलाके अक्सर गंदगी की समस्या से जूझते हैं। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों का घरों में रहना तक दूभर रहता है। इसके साथ ही संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है।

पार्षद शकील अहमद का कहना है कि नाले की गंदगी से सड़क तक पटी रहती है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम से कई बार शिकायत की गई कि बरसात से पहले नालों की सफाई की जाए। लेकिन नगर निगम आंखें मूंदे बैठा है। क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट भी अधिकतर बंद रहती है। नगर निगम के हेल्प लाइन नंबर पर भी फोन करने पर कार्रवाई नहीं होती है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी