महामारी के बाद भी इस उद्यमी ने अपने कर्मचारियों का नहीं छोड़ा साथ, छह माह का अग्रिम वेतन दिया

कोरोना महामारी के दौरान बंद हो रहे उद्योग धंधों के कर्मचारियों को एक-एक कर निकाला जा रहा है। उन्हें पैसों का मोहताज बनाया जा रहा है। विपरीत परिस्थतियों में ऐसे कारोबारियों के लिए बागनाथ प्रिंटिंग प्रेस के संचालक दलीप सिंह खेतवाल नजीर बन गए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 02:27 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 02:27 PM (IST)
महामारी के बाद भी इस उद्यमी ने अपने कर्मचारियों का नहीं छोड़ा साथ, छह माह का अग्रिम वेतन दिया
बागनाथ प्रिंटिंग प्रेस के संचालक दलीप सिंह खेतवाल अपने कर्मचार‍ियाोोंों

बागेश्वर, चंद्रशेखर द्विवेदी : कोरोना महामारी के दौरान बंद हो रहे उद्योग धंधों के कर्मचारियों को एक-एक कर निकाला जा रहा है। उन्हें पैसों का मोहताज बनाया जा रहा है। विपरीत परिस्थतियों में ऐसे कारोबारियों के लिए बागनाथ प्रिंटिंग प्रेस के संचालक दलीप सिंह खेतवाल नजीर बन गए हैं। उन्होंने लॉकडाउन में उद्योग धंधा बंद होने के बावजूद अपने कर्मचारियों को छह महीने का अग्रिम भुगतान कर दिया है। यही नहीं अभी काम मंदा चल रहा है। उसके बाद भी उन्होंने कर्मचारियों को नहीं छोड़ा। अभी भी उनके परिवार की आर्थिक मदद कर रहे हैं।

महामारी के बाद लॉकडाउन से उपजे हालातों की मार सबसे अधिक प्राइवेट सेक्टर में पड़ी। बड़े पैमाने में कर्मचारियों को निकाला गया। जिले में ही बाहरी राज्यों में नौकरी कर रहे 50 हजार से अधिक लोग अपने घरों को वापस आ गए है। उनके पास कोई काम धंधा नही है। खेतीबाड़ी कर गुजर बसर कर रहे हैं। गुजरात और मुंबई से आने वाले कई प्रवासी ऐसे थे जो तीन से चार साल तक कंपनी में काम करते रहे और जब घरों को आए तो उनके जेब में गिनती के पैसे थे। कई तो खाली हाथ लौटे। अधिकतर उद्योग धंधों के मालिकों ने अपने कर्मचारियों को बेघर छोड़ दिया।

लेकिन कुछ कारोबारी ऐसे थे जिन्होंने अपने कर्मचारियों को इस बुरे वक्त पर नहीं छोड़ा। मुख्यालय स्थित बागनाथ प्रिटिंग प्रेस के संचालन दलीप खेतवाल के प्रतिष्ठान में करीब 30 से 35 लोग काम करते हैं। इन दिनों काम नहीं मिलने से उन्होंने 20 कर्मचारियों को घर लौट गए है। घर जाने से पहले उन सभी को छह-छह महीने का अग्रिम वेतन दिया है। ताकि परिवार पर किसी प्रकार का संकट ना आए। उन्होंने 13 लाख की धनराशि अग्रिम वेतन के रुप में उन्हें दी गई है।

अब काम शुरु होने लगा है तो वही कर्मचारी वापस आ गए है। धीरे-धीरे सभी कर्मचारी वापस आ जाएंगे। यहां के कर्मचारियों को वह नही सहना पड़ा जो अन्य उद्योगों में काम कर रहे कर्मचारियों को सहना पड़ रहा हैं। उनके इस कार्य से पूरा क्षेत्र अपने को गौरवांवित महसूस कर रहा हैं। उद्यमी दलीप सिंह खेतवाल ने बताया कि अपने जीते जी वह किसी को नौकरी से नहीं निकालेंगे। हालात सही होते ही सभी को एक साथ बुला लिया जाएगा। भगवान बागनाथ जब हालात ठीक कर देंगे। कुछ कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

chat bot
आपका साथी