हर कोर्स में पुलिस जवानों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण : डीजीपी

डीजीपी अशोक कुमार ने सिपाही उपनिरीक्षक व निरीक्षक स्तर के किसी भी कोर्स में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण को अनिवार्य करने की बात कही है। उन्होंने कहा नये पदों पर भर्ती को लेकर अधियाचन लोक सेवा आयोग को भेज दिया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 09:18 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:18 AM (IST)
हर कोर्स में पुलिस जवानों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण : डीजीपी
हर कोर्स में पुलिस जवानों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण : डीजीपी

जागरण संवाददाता, नैनीताल : आपदा व आपातकाल से अब पुलिसकर्मी और बेहतर तरीके से निपट पाएंगे। डीजीपी अशोक कुमार ने सिपाही, उपनिरीक्षक व निरीक्षक स्तर के किसी भी कोर्स में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण को अनिवार्य करने की बात कही है। उन्होंने कहा नये पदों पर भर्ती को लेकर अधियाचन लोक सेवा आयोग को भेज दिया गया है। जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

रविवार को डीजीपी अशोक कुमार ने जवाहर नगर हल्द्वानी, भीमताल, भवाली, कैंची धाम समेत अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जिसके बाद देर शाम वह नैनीताल पहुंचे। इधर नैनीताल क्लब में उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि आपदा से प्रदेशभर में भारी नुकसान पहुंचा है। मगर पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से बड़ी जनहानि होने से बच गई।

16 अक्टूबर को अलर्ट जारी होने के तुरंत बाद पुलिस द्वारा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। पुलिस द्वारा प्रदेश में जगह-जगह पर करीब 65 हजार पर्यटकों को रोका गया। भारी बारिश के दौरान करीब 48 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करवाने के साथ ही नौ से दस हजार फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया। अभी भी कुछ लोग लापता हैं जिनकी खोजबीन की जा रही है।

डीजीपी ने कहा कि 2013 की आपदा के बाद एसडीआरएफ का गठन हुआ, वैसे ही इस आपदा से सबक लेते हुए हर पुलिसकर्मी को आपदा प्रबंधन का बेहतर प्रशिक्षण देने की योजना बनाई जा रही है। अब पुलिस द्वारा संचालित किसी भी कोर्स में कर्मियों को अनिवार्य रूप से आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया विभाग द्वारा 1526 कांस्टेबलों की भर्ती का अधियाचन आयोग को दे दिया गया है। जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान डीआइजी नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, सीओ संदीप नेगी, कोतवाल प्रीतम सिंह, एसओ रोहिताश सिंह सागर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी