महाअष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़े भक्त, बंग समाज ने 108 कमल पुष्प से किया मां दुर्गा का पूजन

शहर के प्राचीन देवी मंदिर जगदम्बा मंदिर संतोषी माता मंदिर में माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। बंग समाज की ओर से कठघरिया श्री रामकृष्ण धाम में आयोजित दुर्गा पूजा के तहत बुधवार को महा अष्टमी की पूजा की गई।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 07:56 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 07:56 PM (IST)
महाअष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़े भक्त, बंग समाज ने 108 कमल पुष्प से किया मां दुर्गा का पूजन
सेवा भारती महादेव मंडल की हल्द्वानी नगर इकाई की ओर से सीएमटी कालोनी में कन्या भोज का आयोजन किया गया।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : नवरात्र के महा अष्टमी को देवी मंदिरों में भीड़ रही। रानीबाग शीतला माता मंदिर में दोपहर बाद तक भक्तों की कतार लगी रही। कोरोना प्रोटोकाल के तहत भक्तों को दर्शन की अनुमति दी गई। शहर के प्राचीन देवी मंदिर, जगदम्बा मंदिर, संतोषी माता मंदिर में माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। बंग समाज की ओर से कठघरिया श्री रामकृष्ण धाम में आयोजित दुर्गा पूजा के तहत बुधवार को महा अष्टमी की पूजा की गई। भक्तों ने मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की। संध्या आरती में भक्त शामिल हुए। रात्रि में कमल के 108 फूलों से माता का पूजन किया गया। यहां स्वामी कृष्णानंद, पुरोहित कमलेश बनर्जी, रूपम चक्रवर्ती, शर्मिला मित्रा आदि मौजूद रहे। महानवमी को कन्या पूजन किया जाएगा।

कन्याओं को कराया सामूहिक भोजन

सेवा भारती महादेव मंडल की हल्द्वानी नगर इकाई की ओर से सीएमटी कालोनी में कन्या भोज का आयोजन किया गया। जीतपुर नेगी में भी कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। बच्चियों को उपहार दिए गए। इस दौरान संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सेवा प्रमुख धनी राम, गिरीश तिवारी, आनंद सिंह भाकुनी, नवीन जलाल, गौरव गुप्ता, कुंदन शर्मा, हरिप्रिया जलाल, रेनू भारती, गीता तिवारी, भावना पांडे, पूजा बिष्ट, पूजा ब्रजवासी, मीना बोरा, पूजा जोशी आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी