कांग्रेस सरकार बनने पर विकास ही विकास होगा : हरीश रावत

कांग्रेस के शासनकाल में पहाड़ी उत्पादों के प्रचार-प्रसार से लेकर संस्कृति के विकास का कार्य हुआ और तमाम विकास योजनाएं बनाई गई। लेकिन कुत्सित राजनीति के चलते वर्तमान भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार के द्वारा स्वीकृत सभी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:47 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:47 PM (IST)
कांग्रेस सरकार बनने पर विकास ही विकास होगा : हरीश रावत
कांग्रेस सरकार के द्वारा स्वीकृत सभी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इससे क्षेत्र का विकास रुक गया।

संवाद सहयोगी, भीमताल : कांग्रेस पार्टी ही विकास करना जानती है तभी तो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दुर्गम क्षेत्रों में डिग्री कालेज, नई तहसीलें व चिकित्सालय सब कुछ स्वीकृत हुए। यह बात ओखलकांडा विकासखंड के खनस्यू गलनी में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कही। 

पूर्व सीएम रावत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का कोई भी कार्य धरातल पर नहीं है। कांग्रेस के शासनकाल में पहाड़ी उत्पादों के प्रचार-प्रसार से लेकर संस्कृति के विकास का कार्य हुआ और तमाम विकास योजनाएं बनाई गई। लेकिन कुत्सित राजनीति के चलते वर्तमान भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार के द्वारा स्वीकृत सभी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इससे क्षेत्र का विकास रुक गया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  ओखलकांडा नैनीताल जिले का अत्यधिक दुर्गम क्षेत्र है, कांग्रेस सरकार बनने पर क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं दूरसंचार व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। धारी रामगढ़ विकासखंड में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी। साथ ही तिमल, च्यूरा, किलमोड़ा, बेडु जैसे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके। पार्टी की सरकार बनने पर पतलोट डिग्री कॉलेज में बीएससी व कॉमर्स की कक्षाएं संचालित की जाएंगी ताकि क्षेत्र के युवाओं को गांवों में उच्च शिक्षा की सुविधा  मिल सके। वहीं हैड़ाखान व ढोलीगांव आइटीआई का शासनादेश जारी किया जाएगा। साथ ही बबियाड़ से सिमलिया व बड़ोन से सिमलिया तथा कोटली से जमराड़ी तक सड़क निर्माण कराना भी उनकी प्राथमिकता होगी। पार्टी नेताओं ने रामगढ़ में 2016 में स्वीकृत उपतहसील को कांग्रेस सरकार बनने पर स्थापित करने वादा भी जनता से किया। 

सभा का संचालन पूर्व ग्राम प्रधान केडी रूबाली ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख धारी कृपाल सिंह मेहरा, पार्टी नेता प्रमोद कोटलिया, राजेन्द्र गोनिया, प्रकाश नैनवाल, दीवान मटियाली, मदन नौलिया, कुंवर मटियाली, करन बोरा, सुंदर बर्गली समेत क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद थे। इससे पूर्व स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों ने पूर्व सीएम हरीश रावत व पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को गर्मजोशी से स्वागत किया। 

chat bot
आपका साथी