सीएम से वार्ता के बाद देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ का आंदोलन स्थगित, आज से उठेगा कूड़ा

नियमितीकरण समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 19 जुलाई से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जमे पर्यावरण मित्रों का आंदोलन समाप्त हो गया है। मंगलवार को देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई वार्ता के बाद संगठन ने आंदोलन समाप्ति का एलान किया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:36 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:36 AM (IST)
सीएम से वार्ता के बाद देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ का आंदोलन स्थगित, आज से उठेगा कूड़ा
सीएम से वार्ता के बाद देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ का आंदोलन स्थगित, आज से उठेगा कूड़ा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : नियमितीकरण समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 19 जुलाई से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जमे पर्यावरण मित्रों का आंदोलन समाप्त हो गया है। मंगलवार को देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई वार्ता के बाद संगठन ने आंदोलन समाप्ति का एलान किया। हड़ताल खत्म होने से शहर ने राहत की सांस ली है।

हल्द्वानी में आधे शहर के 33 हजार घरों से बुधवार को कूड़ा उठेगा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की हड़ताल के चलते घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा था। कई मोहल्लों व वार्डों में सफाई नहीं होने से भी बीमारी का खतरा बना हुआ था। इधर, मंगलवार को कर्मचारी नगर निगम परिसर में धरने पर जमे रहे। धरना स्थल पर पहुंचे बसपा पदाधिकारियों ने आंदोलन को समर्थन दिया। यहां बसपा के पृथ्वी पाल सिंह, ताहिर हुसैन, राजकमल, विमला, संघ के शाखा सचिव रामू भारती, संजय, गोविंद राजा, उर्मिला, अनिता आदि मौजूद रहे।

सात जगह से उठाया कूड़ा

नगर निगम ने मंगलवार को बरेली रोड, घास मंडी, रामपुर रोड, नरीमन चौराहा, श्रमिक बस्ती काठगोदाम, तिकोनिया, इंदिरानगर आदि जगहों से कूड़ा उठाया। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते व्यवस्था बनाने के लिए 24 कर्मचारियों को दैनिक वेतन पर लगाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ राहत मसीह ने बताया कि मंगलवार शाम सीएम के आवास पर हुई बैठक में कई अहम मांगों पर सहमति बन गई है। हमने आंदोलन समाप्ति की घोषणा कर दी है। बुधवार से कर्मचारी काम पर लौटेंगे।

chat bot
आपका साथी