Sawan Somwar 2021 : विभांडेश्वर तीर्थ की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी, देव डांगरों व श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Sawan Somwar 2021 देवडांगरों व सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुरभि नंदिनी व गुप्त सरस्वती की त्रिवेड़ी पर आस्था की डुबकी लगाई। विजयसार व दमाऊं की ताल पर नाचते देव डंगरिये वहीं शिव का जलाभिषेक के साथ भोलेनाथ का उद्घोष क‍िया। बारिश की फुहारों के बीच विभांडेश्वर तीर्थ शिवमय हो गया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 03:32 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 03:32 PM (IST)
Sawan Somwar 2021 : विभांडेश्वर तीर्थ की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी, देव डांगरों व श्रद्धालुओं ने किया स्नान
प्रात: से शाम तक हजारों की संख्या में बाबा भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक किया।

जागरण संवाददाता, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) : भगवान शिव को समर्पित पवित्र श्रावणमास के 11 गते यानि सोमवार का दिन। देवाधिदेव का पवित्र विभांडेश्वर धाम बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। विभिन्न गांवों से पहुंचे देवडांगरों व सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुरभि, नंदिनी व गुप्त सरस्वती की त्रिवेड़ी पर आस्था की डुबकी लगाई। विजयसार व दमाऊं की ताल पर नाचते देव डंगरिये वहीं शिव का जलाभिषेक के साथ भोलेनाथ का उद्घोष। बारिश की फुहारों के बीच भक्तिरस से सराबोर विभांडेश्वर तीर्थ शिवमय हो गया। 

वैदिक संस्कृति एवं परंपरा के अनुसार देवभूमि में सावन का यह पवित्र माह 22 दिन की भक्ति यानि बैसी का भी है। एक गते हरेले के दिन से गांवों में लोग सामूहिक रूप से बैसी में बैठते हैं। 11वें दिन भक्तों व देव डांगरों को स्नान के किए तीर्थस्थलों में ले जाने की परंपरा है। सोमवार को  विभांडेश्वर में महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मंदिर व्यवस्था देख रहे पं.रमेश चंद्र पुजारी तड़के चार बजे ही तीर्थ में विशेष अनुष्ठान के लिए पहुंच गए। प्रात: से शाम तक हजारों की संख्या में बाबा भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक किया। उधर बैसी में बैठे बसेरा गांव से नंद राम, कैलाश, श्याम राम, कुई के खीमानंद व डढोली के जीवन को तीर्थ स्नान कराया गया। इन गांवों में सोमवार की शाम से रात्रि जागरी का श्रीगणेश हुआ। 

तल्ली रियूनी व बबुरखोला में बैसी की धूम 

रानीखेत: द्वारसौं पट्टी के बबुरखोला, तल्ली रियूनी, मजखाली आदि क्षेत्रों में लोकदेवता हरज्यू की धूणी में बैसी की धूम है। देवडांगरों ने अग्निकुंड के चारों तरफ परिक्रमा कर ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, भाजपा नेत्री विमला रावत, मंडल अध्यक्ष बिशन कनवाल, दीपक साह, शुभम् साह, कैलाश अधिकारी आदि ने भी धूणी में शीश नवाया। 

chat bot
आपका साथी