Corbett Tiger Reserve : 15 अक्टूबर से ढिकाला जोन खोलने की उठ रही मांग

Corbett Tiger Reserve कोविड की वजह से नुकसान झेल रहे पर्यटन कारोबारियों की ओर से कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन खोलने की मांग जोर पकड़ रही है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रविवार को प्रदेश के मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को पत्र भेजकर समुचित कदम उठाने को कहा है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:21 PM (IST)
Corbett Tiger Reserve : 15 अक्टूबर से ढिकाला जोन खोलने की उठ रही मांग
Corbett Tiger Reserve : 15 अक्टूबर से ढिकाला जोन खोलने की उठ रही मांग

जागरण संवाददाता, रामनगर : Corbett Tiger Reserve : कोविड की वजह से नुकसान झेल रहे पर्यटन कारोबारियों की ओर से कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन खोलने की मांग जोर पकड़ रही है। ढिकाला को निर्धारित समय से पहले खोलने के लिए विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रविवार को प्रदेश के मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को पत्र भेजकर समुचित कदम उठाने को कहा है। वहीं कारोबारियों का कहना है कि कोविड के कारण उन्‍हें दो सीजन में काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसे में ढेला जोन को इस बार समय से पहले खोला जाएग।

कॉर्बेट पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन कोविड की वजह से मई व जून में बंद रहा। इन दिनों मानसून सीजन की वजह से ढिकाला जोन 15 नवंबर तक पर्यटकों के लिए बंद है। इसके चलते पार्क के भीतर नाइट स्टे की सुविधा भी 15 नवंबर तक बंद है। कोविड में नुकसान उठा चुके पर्यटन कारोबारी अब सरकार से ढिकाला पर्यटन जोन व नाइट स्टे एक माह पहले यानी 15 अक्टूबर से खोलने की मांग कर रहे हैं।

इधर पर्यटन कारोबारी मदन जोशी, नरेंद्र शर्मा व आशीष ठाकुर ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट से मुलाकात कर ढिकाला जोन जल्द खोलने की मांग की। विधायक बिष्ट को बताया कि कोविड की वजह से उनका पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है। जल्द नाइट स्टे खुलने से पर्यटन कारोबार पटरी पर आने की उम्मीद है। विधायक बिष्ट ने कहा कि पर्यटन कारोबारियों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। विधायक की ओर से मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को भेजे पत्र में पर्यटन कारोबारियों की मांग पर विचार कर कार्रवाई के लिए कहा गया है।

chat bot
आपका साथी