20 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती की मांग, उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के माध्यम से भेजे ज्ञापन में प्रदेश व स्थानीय स्तर की समस्याएं उठाई गई हैं। संगठन के हल्द्वानी कार्यालय को फर्नीचर उपलब्ध कराने यातायात नगर में कार्यरत कर्मचारियों को नगर निगम से वेतन देने की मांग की।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 05:48 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 05:48 PM (IST)
20 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती की मांग, उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बहाली की मांग को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का धरना जारी है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने प्रदेश में 20 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती, चिकित्सा व बीमा सुविधा समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के माध्यम से भेजे ज्ञापन में प्रदेश व स्थानीय स्तर की समस्याएं उठाई गई हैं। संगठन के हल्द्वानी कार्यालय को फर्नीचर उपलब्ध कराने, यातायात नगर में कार्यरत कर्मचारियों को नगर निगम से वेतन देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार राजौर, अशोक राज, सुनील चौधरी, अजय कुमार, विशाल कुमार आदि शामिल रहे।

बर्खास्त कर्मियों की बहाली नहीं तो उग्र आंदोलन

बर्खास्त महिला कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का धरना जारी है। बुधवार को कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर सड़क के डिवाइडर पर धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि आंदोलनों में कहासुनी होना आम बात है। दो पक्षों में कहासुनी के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज होने के बाद छह महिला कर्मचारियों को निगम प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया। दो माह से अधिक समय से बेरोजगार होने से महिलाओं के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की बहाली को लेकर जल्द कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जाता तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ऐसे में सभी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। निगम प्रशासन का कर्मचारियों को बहाल करना चाहिए। यहां अमित कुमार, रवि चिंडालिया, विश्वास, रोहित, चमन, सिद्धार्थ, कृष्णा, मंजू, अनीता, रोहित, शिवम, विशाल, संजीव, विजय पाल, रामू भारती, राजेश आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी