जागेश्वर धाम में अभ्रदता करने वाले भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जागेश्वर धाम मंद‍िर पर‍िसर में उत्तर प्रदेश के आंवला (बरेली) के भाजपा सांसद धर्मेन्द्र कश्यप द्वारा पुरोहितों के साथ की गई अभद्रता व मारपीट पर आक्रोश जताते हुए योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 02:44 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 02:44 PM (IST)
जागेश्वर धाम में अभ्रदता करने वाले भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग
जागेश्वर धाम में अभ्रदता करने वाले भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग

चम्पावत, जागरण संवाददाता : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जागेश्वर धाम में उत्तर प्रदेश के आंवला (बरेली) के भाजपा सांसद धर्मेन्द्र कश्यप द्वारा पुरोहितों के साथ की गई अभद्रता व मारपीट पर आक्रोश जताते हुए योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। उनका कहना था कि जागेश्वर धाम में भाजपा सांसद का बर्ताव श्रद्धालुओं और धाम से जुड़े लोगों की भावना को चोट पहुंचाने वाला है।

रविवार को मोटर स्टेशन में जिला महामंत्री विकास साह एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में मोटर स्टेशन में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर जागेश्वर धाम में पुरोहितों के साथ धक्का मुक्की व गाली गलौच करने वाले भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वक्ताओं का कहना था कि आवंला बरेली के सांसद धमेंद्र कश्यप ने जागेश्वर धाम पहुंचकर जो तांडव किया है वह क्षमा लायक नहीं है।

सांसद ने पुरोहितों के साथ मारपीट कर भद्दी गालियां दी हैं जो अशोभनीय है। इससे भाजपा का चाल चरित्र ओर चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने योगी सरकार से सांसद को बर्खास्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान सेवादल अध्यक्ष हरीश चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष प्रताप सिंह महराना, मयूख चौधरी, दिग्विजय कार्की, अंकित खर्कवाल, कुशाग्र वर्मा, नवीन कापड़ी, अर्पित कुंवर, प्रेम सार्की, रवि कुमार, लक्ष्मण राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टनकपुर में भी फूंका भाजपा सांसद का पुतला

जागेश्वर धाम में पुजारी तथा मंदिर समिति के लोगों के साथ भाजपा सांसद द्वारा की गई अभद्रता के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया साथ ही आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप का पुतला भी दहन किया। नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी ने यूपी सरकार से दोषी सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि सांसद के इस बर्ताव से उत्तराखंड की जनता आक्रोशित है। प्रदर्शन करने वालों में गोपाल बिष्ट, अशोक मुरारी, देवेंद्र सिंह, शंकर पाल, गजेंद्र पाल, भैरव दत्त जोशी, मुस्तफा हसन, सतीश पांडेय, सूरज बोहरा, दीप मोहन तिवारी, आसिफ खान, दीपकनाथ, गिरीश नरियाल, नंदू सक्सेना, नीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी