नैनीताल में खाई में गिरा दिल्ली निवासी पर्यटकों का वाहन, आठ घायल, पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला

गनीमत रही कि करीब 40 मीटर नीचे पेड़ से टकराकर वाहन रुक गया। अलबत्ता वाहन सवार प्रीतमपुरा निवासी एसके मल्होत्रा आशा मल्होत्रा अंकुश मल्होत्रा अक्षय मल्होत्रा वीरेंद्र सापरा विहा सापरा पलक सापरा समेत वाहन चालक हरदीप सिंह घायल हो गए।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:57 PM (IST)
नैनीताल में खाई में गिरा दिल्ली निवासी पर्यटकों का वाहन, आठ घायल, पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
फिलहाल घायलों को उपचार दिया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर के समीपवर्ती बल्दियाखान क्षेत्र में पर्यटकों का वाहन असंतुलित होकर करीब 40 मीटर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुँचे पुलिसकर्मियों ने करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां फिलहाल घायलों को उपचार दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक तिलक नगर दिल्ली निवासी हरदीप सिंह अपने इनोवा वाहन संख्या एचआर-65ए-0585 से प्रीतमपुरा दिल्ली निवासी पर्यटकों को लेकर नैनीताल आ रहा था। ज्योलीकोट से कुछ ऊपर चढ़ते हुए वाहन बल्दियाखान क्षेत्र में पहुंचा ही था कि अचानक गति तेज होने के कारण वाहन असंतुलित हो गया। हरदीप सिंह में ब्रेक मार कर वाहन को काबू पाने का प्रयास किया मगर वाहन का पिछला हिस्सा खाई की ओर उतर गया। गनीमत रही कि करीब 40 मीटर नीचे पेड़ से टकराकर वाहन रुक गया। अलबत्ता वाहन सवार प्रीतमपुरा निवासी एसके मल्होत्रा, आशा मल्होत्रा, अंकुश मल्होत्रा, अक्षय मल्होत्रा, वीरेंद्र सापरा, विहा सापरा, पलक सापरा समेत वाहन चालक हरदीप सिंह घायल हो गए।

वाहन चालक ने किसी तरह वाहन से बाहर निकल सड़क की ओर आवाज लगाई। खाई की ओर से आवाज सुन बाइक सवार दो युवक मदद के लिए पहुंचे। साथ ही उन्होंने 112 के माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद 108 के माध्यम से घायलों को बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी