दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाज कल हल्द्वानी में, तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को हल्द्वानी में रहेंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वह तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। केजीरीवाल के आगमन को लेकर पार्टी और कार्यकर्ताओं में जोश है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:52 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:21 PM (IST)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाज कल हल्द्वानी में, तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाज आज हल्द्वानी में, तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को हल्द्वानी में रहेंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वह तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। केजीरीवाल के आगमन को लेकर पार्टी और कार्यकर्ताओं में जोश है। कार्यक्रम का ट्वीटर और फेसबुक पर लाइव भी प्रसासरण होगा। जिससे लोग घर बैठे कार्यकम देख सकेंगे।

केजरीवाल तीसरी बार उत्तराखंड के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इससे पहले वह दो बार देहरादून आए थे। रविवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे केजरीवाल पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचने के बाद वह 12:30 बजे वाटिका बैंक्वेट हॉल में प्रेस वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि केजरीवाल प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

अपराह्न एक बजे वह तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल होंगे, जो बरेली रोड मंगलपड़ाव से रामलीला मैदान हल्द्वानी तक प्रस्तावित है। जिसमें केजरीवाल के साथ मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए गए कर्नल अजय कोठियाल समेत तमाम प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। शनिवार को यात्रा मार्ग पर बैनर व पोस्टर लगाए गए। वहीं, रामलीला मैदान से पहले प्रवेश गेट भी बनाया गया है।

भाजपा और कांग्रेस में हलचल

विधानसभा चुनाव में आप की एंट्री ने भाजपा और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा से दोनों पार्टियों में बेचैनी भी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि फ्री बिजली के बाद अब अरविंद केजरीवाल कोई और बड़ा धमाकेदार ऐलान कर सकते हैं। ऐसे में उत्तराखंड की मुख्यधारा की राजनीति में स्थापित दोनों पार्टियों के नेता दिल थामे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी