24 अक्टूबर को शहीद सम्मान यात्रा में प्रतिभाग करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

21 अक्टूबर से चमोली से शहीद सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। पिथौरागढ़ में 24 अक्टूबर को शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ जिले के मूनाकोट विकास खंड होगा। इस मौके पर रक्षामंत्री भी प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 11:48 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 11:48 PM (IST)
24 अक्टूबर को शहीद सम्मान यात्रा में प्रतिभाग करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
पांचवा सैन्य धाम बनाए जाने के लिए कार्य हो रहा है जो देहरादून में बनेगा।

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : राज्य सरकार द्वारा पांचवें सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए प्रत्येक शहीद परिवार से मिट्टी ली जा रही है। पिथौरागढ़ जिले में 24 अक्टूबर को मूनाकोट विकास खंड से शहीद सम्मान यात्रा प्रारंभ होगी। इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे।

यह जानकारी प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक सम्मान यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक लेते हुए दी। उन्होंने कहा कि यह वीरों की भूमि है। प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर वर्तमान तक के सभी युद्धों में सीमा पर लड़ते हुए उसमें शहीद होने वाला जांबाज उत्त्तराखंड का होता है। देश की रक्षा करने वाला प्रत्येक पांचवां जवान उत्त्तराखंड राज्य का है। उन्होंने कहा कि उत्त्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चार धाम हैं। पांचवा सैन्य धाम बनाए जाने के लिए कार्य हो रहा है जो देहरादून में बनेगा।

जोशी ने बताया कि इसके लिए 21 अक्टूबर से चमोली से शहीद सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। पिथौरागढ़ में 24 अक्टूबर को शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ जिले के मूनाकोट विकास खंड होगा। इस मौके पर रक्षामंत्री भी प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने शहीद सम्मान यात्रा की सफलता के लिए तैयारियों का खाका अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के सम्मुख रखा और तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा।

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल,अध्यक्ष जिपं दीपिका बोहरा, विधायक चंद्रा प्रकाश पंत, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य राकेश देवलाल, भाजपा जिला महामंत्री बीएल जोशी, एडीएम फिं चा राम चौहान, पूर्व सैनिक संगठन के गोविंद वल्दिया आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी