बागेश्वर के दीपक तिवारी राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित, पुणे में 29 से 31 अक्टूबर तक होगी प्रतियोगिता

नौ अक्टूबर को राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। अंडर 19 में जिले के दीपक तिवारी ने प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया। उनका चयन पर पुणे में 20 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 03:33 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 03:33 PM (IST)
बागेश्वर के दीपक तिवारी राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित, पुणे में 29 से 31 अक्टूबर तक होगी प्रतियोगिता
तहसील रोड निवासी दीपक के पिता गणेश दत्त तिवारी पेशाकार पद से सेवानिवृत्त हैं।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : साइकिल एसोसिएशन बागेश्वर के दीपक तिवारी का चयन राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह प्रतियोगिता में भागीदारी करने पुणे रवाना हो गए हैं। उनके चयन पर एसोसिएशन और अन्य साइकिलिंग करने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

नैनीताल जिले के सूर्यजला में बीते नौ अक्टूबर को राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। अंडर 19 में जिले के दीपक तिवारी ने प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया। उनका चयन पर पुणे में 20 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने रवाना हो गए हैं। उनसे जिले के लोगों को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। दीपक वर्तमान में देहरादून से उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

तहसील रोड निवासी दीपक के पिता गणेश दत्त तिवारी पेशाकार पद से सेवानिवृत्त हैं। माता भावना तिवारी गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि वह पढ़ाई भी फिजिकल और स्पोर्ट के रूप में कर रहे हैं। 12 वीं तक महर्षि विद्या मंदिर में पढ़े। आगे साइकिलिंग के क्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं। साइकिल को फिजिकल फिटनेस के लिए अपनाया और फिर वह शौक में सूमार हो गया। अब वह 18 एमटीबी नेशनल चैपिंयनशिप खेल रहे हैं।  

इसके अलावा राष्ट्रीय साइकिलिंग ट्रायल प्रतियोगिता के लिए जिले से अंडर 19 में प्रियांशु मेहता ने दसवां, भरत मेहता ने पंद्रहवा जबकि शिवांश कोरंगा ने अंडर 14 में पांचवां स्थान प्राप्त किया। तिवारी की सफलता पर अध्यक्ष भूपेंद्र कनवाल, रवि साह, संजय किशोर वर्मा, महेंद्र अग्रवाल,अनिल भाकुनी, कृष्णा रस्तोगी, आशीष साह, बीएस बाफिला, केशव भट्ट, ललित किरमोलिया आदि ने खुशी जताई है।

chat bot
आपका साथी