Uttarakhand Disaster News Updates : रामगढ़ में पहाड़ी से आया मलबा, नौ मजदूरों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीर

Uttarakhand Disaster News Updates लगातार हो रही बारिश से नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्‍लॉक के झुतिया गांव में मकान ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्राम प्रधान ने खबर की पुष्टि की है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:54 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 01:09 PM (IST)
Uttarakhand Disaster News Updates : रामगढ़ में पहाड़ी से आया मलबा, नौ मजदूरों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीर
Uttarakhand Disaster News Updates : रामगढ़ में पहाड़ी से आया मलबा, नौ मजदूरों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीर

संवाद सहयोगी, भवाली : Uttarakhand Disaster News Updates : लगातार हो रही बारिश से नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्‍लॉक के झुतिया गांव में मकान ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्राम प्रधान ने खबर की पुष्टि की है। जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध होने के कारण प्रशासन की टीम को मौके पर पहुंचने में काफी समस्या आ रही है। फिलहाल क्षेत्र में बारिश का कहर जारी है।

जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश से मंगलवार को झुतिया के राजस्व गाँव सकुना में एक मकान के कमरे में पीछे की ओर से अचानक मलबा घुस गया। कमरे में 10 मजदूर सो रहे थे। जिसमें से एक तो उठकर बाहर कूद गया। जिसकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है। वहीं नौ मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। सुबह ग्राम प्रधान सुरेश मेर ने घटना स्थल का जायजा लिया और प्रशासन की टीम को घटना की जानकारी दी। साथ ही ठेकेदार को भी सूचित कर बुलाया गया है।

ग्राम प्रधान सुरेश मेर ने बताया कि कमरे में पीछे की ओर अचानक मलबा आने से सो रहे नौ लोगों की दबकर मौत हो गई, एक घायल हो गया। पुलिस व प्रशासन को सूचना दे दी गई। जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध होने के कारण टीम को घटनास्थल पर पहुँचने में समय लग रहा है। पुलिस व राजस्व टीम के पहुँचने के बाद रेस्क्यू चलाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गांव के आठ मकान भी ध्वस्त हो चुके हैं। जिसमे फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें

अल्‍मोड़ा जिले में बारिश बनी काल, पांच लोगों की मलबे में दबकर मौत 

बारिश में बह गए कार्बेट नेशनल पार्क में जिप्सी सफारी के रूट, पर्यटन शुरू होने में लगेगा वक्‍त गौला नदी ने दिखाया रौद्र रूप, विशालकाय हाथी फंसा, लोगों ने सुरक्षित स्‍थानों पर ली पनाह 

उत्‍तराखंड की नदियां उफान पर, 2013 जैसे आपदा के हालात 

गौला नदी ने दिखाया रौद्र रूप, बह गया काठगोदाम रेलवे स्टेशन का ट्रैक, कई ट्रेनें स्‍थगित

गौला पुल की सड़क भरभरा कर नदी में समाई, पुलिस-प्रशासन ने आवागमन रोका

हरिद्वार से एसडीआरएफ की दो टीमें बचाव कार्य के लिए पहुंचेंगी हल्द्वानी और रुद्रपुर 

chat bot
आपका साथी