बागेश्वर में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मजदूर की दर्दनाक मौत

पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना के बाद परिजन सदमें में हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 08:31 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 08:31 PM (IST)
बागेश्वर में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मजदूर की दर्दनाक मौत
बागेश्‍वर में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई

बागेश्वर, जेएनएन : पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना के बाद परिजन सदमें में हैं।

भतरोला (कठायतबाड़ा) निवासी गिरीश राम (34) पुत्र प्रेम राम रविवार की सुबह मजदूरी करने के लिए नई बस्ती गया था। वहां पहाड़ से पत्थर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे लहुलूहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।

मजदूर अपने पीछे आठ साल के बेटे मोहित, पांच साल की बेटी अंजलि, पत्नी रीता देवी और 70 वर्ष की माता थापुली देवी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। जिससे परिवार के साथ आर्थिक संकट भी पैदा हो गया है। प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट ने बताया कि मजदूर का शव कब्जे में ले लिया गया है। पंचनामा की कार्रवाई चल रही है। शव मोर्चरी में रखा जाएगा और सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है।

इधर, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और उसके परिजन राजू राम, बबलू कुमार, जगदीश किशन, मदन और विजय ने जिला प्रशासन से मजदूर के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। उधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां और पत्नी बार-बार बेहोश हो रही हैं।

chat bot
आपका साथी