बागेश्‍वर जिले में कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

बागेश्‍वर जिले में राजस्व पुलिस क्षेत्र के घिंघारुतोला के अंतर्गत सिमखेत निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। राजस्व पुलिस ने शव को घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ बरामद किया है। शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 01:58 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 01:58 PM (IST)
बागेश्‍वर जिले में कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
बागेश्‍वर जिले में कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

बागेश्वर, जागरण संवाददाता : बागेश्‍वर जिले में राजस्व पुलिस क्षेत्र के घिंघारुतोला के अंतर्गत सिमखेत निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। राजस्व पुलिस ने शव को घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ बरामद किया है। शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। राजस्व पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से महिला डिप्रेशन में रह रही थी।

दफौट क्षेत्र के सिमखेत निवासी 50 वर्षीय मुन्नी जोशी पत्नी राधाकृष्ण जोशी का शव उनके मकान के दो मंजिले के कमरे में बल्ली के सहारे रस्सी के फंदे में लटक रहा था। घटना के समय उनके शिक्षक पति स्कूल में थे। बहू और बेटा दो दिन पूर्व दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। स्कूल से घर लौटे पति ने घर का दरवाजा खोला और वह भौंचक रह गए। उन्होंने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दी।

राजस्व उपनिरीक्षक जगत कोरंगा घटना स्थल पहुंचे और शव को फंदे से नीचे निकाला। पंचनामा किया और मोर्चरी में रखा। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। स्वजनों के अनुसार मृतका लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थी। उसका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल से चल रहा था। उन्होंने बताया कि दिल्ली चले गए बहू-बेटा भी घटना के बाद घर लौट आए हैं। इधर, राजस्व पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद सिमखेत गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

chat bot
आपका साथी