अल्‍मोड़ा के घट्टी क्षेत्र में खाई में ग‍िरा डंपर, चालक की मौत, दो की हालत गंभीर

भिकियासैंण मोटर मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रानीखेत नागरिक चिकित्सालय रेफर किया गया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 05:01 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 05:01 PM (IST)
अल्‍मोड़ा के घट्टी क्षेत्र में खाई में ग‍िरा डंपर, चालक की मौत, दो की हालत गंभीर
डंपर सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए करीब दौ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) : घट्टी बासौट भिकियासैंण मोटर मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रानीखेत नागरिक चिकित्सालय रेफर किया गया है।

मानिला (सल्ट) निवासी अहमद (21) पुत्र नासिर बीती रविवार देर रात डंपर यूके 04 सीए 0621 भिकियासैंण की ओर रवाना हुआ। घट्टी बासौट भिकियासैंण रोड पर फल्सों के समीप पहुंचा ही था कि वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन डंपर सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए करीब दौ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। दुर्घटना का पता लगने पर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर फंसे चालक, मानिला निवासी उस्मान व टंकी चौराहा रामनगर निवासी सलमान को बमुश्किल वाहन से बाहर निकाला। तीनों को आपातकालीन 108 सेवा से प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया। वहां से गोविंद सिंह माहरा नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में वाहन चालक अहमद ने दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य घायलों को उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी