पहाड़ों पर बारिश से फसलें नष्ट, हल्द्वानी में बढ़े सब्जियों के दाम, शिमला मिर्च 40 से बढ़कर हुई 80 रुपये किलो

आलू-फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री केशव दत्त पलडिया ने बताया कि पहाड़ में बारिश अधिक होने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। फसल नष्ट होने से उनकी खपत मंडियों में कम हो रही है जिससे सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 02:43 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 02:43 PM (IST)
पहाड़ों पर बारिश से फसलें नष्ट, हल्द्वानी में बढ़े सब्जियों के दाम, शिमला मिर्च 40 से बढ़कर हुई 80 रुपये किलो
फुटकर में इसके दाम बीते 10 दिनों में तीन से पांच रुपये तक बढ़ गए हैं।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : सब्जियों के दामों में उछाल आ गया है। शिमला मिर्च 40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर दोगुने भाव यानी 80 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। वहीं फुटकर में बिक रहे टमाटर और प्याज के दाम में भी पांच रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गई है। आलू-फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री केशव दत्त पलडिया ने बताया कि पहाड़ में बारिश अधिक होने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। फसल नष्ट होने से उनकी खपत मंडियों में कम हो रही है, जिससे सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। बताया कि सब्जियां कम मात्रा में पहुंचीं तो दाम और बढ़ सकते हैं। 

आलू-प्याज के दाम थोक में घटे, फुटकर में बढ़े
थोक में आलू और प्याज के दाम में थोड़ी नरमी आई है, मगर फुटकर ग्राहकों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। क्योंकि थोक में भले ही आलू-प्याज के दाम दो से तीन रुपये तक घटे हों, मगर फुटकर कारोबारियों ने इसे और बढ़ा दिया है। फुटकर में इसके दाम बीते 10 दिनों में तीन से पांच रुपये तक बढ़ गए हैं।
 
हल्द्वानी मंडी में सब्जियों के थोक दाम प्रति किलो  
सब्जी   अब    10 दिन पहले  
आलू - 15      18 
प्याज - 20      22 
मिर्च  - 20      12 
टमाटर- 25      18 
भिंडी - 18      12 
शिमला- 60      30
बीन   - 80      40 
 
हल्द्वानी में सब्जियों के फुटकर दाम प्रति किलो
सब्जी   अब    10 दिन पहले  
आलू - 25       22
प्याज - 30       25 
मिर्च  - 40      40 
टमाटर- 30      25 
भिंडी - 20      20 
शिमला- 80     40
बीन   -100     80
सब्जियों के दाम दिनोंदिन आसमां छूं रहे हैं। एक माह पहले 10 रुपये किलो बिकने वाला प्याज 30 रुपये किलो पहुंच गया है। टमाटर भी 30 रुपये किलो हो गया है। सब्जियों के दाम के बढऩे से घर का बजट भी गड़बड़ा रहा है। 
-बिमला क्वीरा, गृहणी। 
---- 
गैस सिलिंडर के दाम तो हर माह बढ़ ही रहे हैं। अब सब्जियों के दाम भी बढऩे लगे हैं। बीन और शिमला मिर्च खाना तो गरीब के बस की बात नहीं है। दोनों सब्जियों के दाम 80 रुपये किलो के पार पहुंच गए हैं। ज्योति नेगी, गृहणी।
chat bot
आपका साथी