केंद्रीय विद्यालय की पुस्तक 'काव्य मंजरी' के लिए बनाएं कविता-डिजाइन, इस मेल आईडी पर भेजें

यदि आप किसी केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत हैं और कविता लिखने का शौक रखते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की 14वीं वार्षिक पुस्तक काव्य मंजरी में आपकी रचनाएं प्रकाशित होंगी। इसके लिए बस पांच नवंबर तक अपनी कविता केवीएस को भेजनी होगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:08 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:08 AM (IST)
केंद्रीय विद्यालय की पुस्तक 'काव्य मंजरी' के लिए बनाएं कविता-डिजाइन, इस मेल आईडी पर भेजें
केंद्रीय विद्यालय की पुस्तक 'काव्य मंजरी' के लिए बनाएं कविता-डिजाइन

हल्द्वानी, जेएनएन : यदि आप किसी केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत हैं और कविता लिखने का शौक रखते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की 14वीं वार्षिक पुस्तक 'काव्य मंजरी' में आपकी रचनाएं प्रकाशित होंगी। इसके लिए बस पांच नवंबर तक अपनी कविता केवीएस को भेजनी होगी।

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से हर साल वार्षिक काव्य मंजरी पुस्तक का प्रकाशन किया जाता है जिसमें केवी कर्मचारियों द्वारा स्वरचित गीत, गजल, कविता का संग्रह होता है। केवीएस ने इस बार भी पुस्तक के लिए कविता मांगी है। इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पुस्तक के लिए सभी स्टाफ सदस्य अपनी मौलिक रचनाएं भेज सकते हैं। जो कि हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हो सकती हैं।

फ्रंट पेज के लिए बनाएं डिजाइन

पुस्तक काव्य मंजरी के फ्रंट पेज (मुखपृष्ठ) के लिए भी केवीएस ने डिजाइन आमंत्रित किए हैं। इसमें कला संकाय के शिक्षक अपनी कलाकृति भेज सकते हैं। डिजाइन कंप्यूटर फ्रेंडली होना चाहिए। डिजाइन के अंत में अपना नाम, पदनाम, केंद्रीय विद्यालय का नाम, पत्राचार का पता और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य है।

कविता के लिए इन बातों का रखें ध्यान

पुस्तक के लिए कविता भेजने के इच्छुक शिक्षकों, अधिकारियों और स्टाफ के अन्य सदस्यों को कुछ बातें ध्यान में रखनी होंगी। कविता खुद की मौलिक रचना होनी चाहिए। एक कर्मचारी केवल एक बार आवेदन भेज सकता है। कविता अधिक लंबी न हो। हिंदी में लिखी गई कविता का फांट या तो क्रुतिदेव -10 हो या यूनिकोड हो, फांट साइज 14 होना चाहिए। अंग्रेजी कविता का फांट टाइम्स न्यू रोमन फांट हो, इसका भी साइज 14 होना चाहिए। फाइल फार्मेट एमएस-वर्ड हो। जेपीईजी और पीडीएफ फार्मेट मान्य नहीं होंगे। कविता के अंत में अपना नाम, पदनाम, केंद्रीय विद्यालय का नाम, पत्राचार का पता और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य है।

इस मेल आईडी पर भेजें

डिजाइन और कविता भेजने की अंतिम तिथि पांच नवंबर 2020 निर्धारित की गई है। kavyamanjari.kvs@gmail.com पर भेजनी होगी।

chat bot
आपका साथी