Kumaon Corona News Update : कोरोना का फिर चढ़ा पारा, 322 लोग कोरोना संक्रमित 10 की मौत

Kumaon Corona News Update सोमवार को रिकार्ड 322 लोग एक दिन में संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एसटीएच में कोरोना संक्रमित 270 मरीज भर्ती हैं। इसमें से 50 की हालत गंभीर बनी है। 10 मरीजों की मौत हो गई। मरीजों की संख्या बढऩे पर बेड भी बढ़ा दिए हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:49 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:49 PM (IST)
Kumaon Corona News Update : कोरोना का फिर चढ़ा पारा, 322 लोग कोरोना संक्रमित 10 की मौत
कोविड पंजीकृत सभी निजी अस्पताल फुल हो चुके हैं।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Corona News Update : कोरोना पारा फिर चढ़ गया है। सोमवार को रिकार्ड 322 लोग एक दिन में संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एसटीएच में कोरोना संक्रमित 270 मरीज भर्ती हैं। इसमें से 50 की हालत गंभीर बनी हुई है। 10 मरीजों की मौत हो गई।

एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण जोशी ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या बढऩे पर बेड भी बढ़ा दिए हैं। इलाज के लिए देर से पहुंचने वाले गंभीर मरीजों की जल्दी मौत हो रही है। सोमवार को चम्पावत निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति को 18 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज उन्होंने दम तोड़ दिया। काशीपुर के 38 वर्षीय महिला को 15 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अल्मोड़ा के 80 वर्षीय बुजुर्ग को 14 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। उनकी मौत हो गई।

मुरादाबाद के 53 वर्षीय व्यक्ति को 12 अप्रैल को भर्ती किया था। खटीमा के 53 वर्षीय व्यक्ति 10 अप्रैल को भर्ती हुए थे। काशीपुर के 41 वर्षीय व्यक्ति को सुबह ही भर्ती किया था। इस मरीज की एक घंटे के भीतर मौत हो गई। राजपुर हल्द्वानी निवासी 31 वर्षीय युवक को 18 अप्रैल को भर्ती किया था। हल्द्वानी के 60 वर्षीय बुजुर्ग को 17 को भर्ती किया था। इलाज के दौरान इन मरीजों ने दम तोड़ दिया। रामनगर के 82 वर्षीय बुजुर्ग को भी 17 अप्रैल को भर्ती किया था। वहीं प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के 65 वर्षीय बुजुर्ग को सुबह ही भर्ती किया था। दोपहर में उनकी मौत हो गई। ये सभी मरीजा कोरोना संक्रमित होने के साथ ही अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। वहीं हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 322 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस महीने की यह सबसे बड़ी संख्या है।

बेस में बढ़ी भीड़, शारीरिक दूरी का पालन नहीं

बेस अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। सोमवार को ओपीडी से लेकर दवा स्टोर में लंबी कतार लगी रही। इस दौरान शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ गई। कई लोगों ने मास्क को ठीक से भी नहीं पहना था।

लखनऊ से भी भर्ती होने हल्द्वानी पहुंचा मरीज

लखनऊ, दिल्ली समेत कई शहरों में भी हालात खराब हो गए हैं। सोमवार को लखनऊ से एक मरीज को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। वह कोविड पॉजिटिव है।

निजी अस्पताल फुल, भर्ती कराने को लगा रहे सिफारिश

शहर के कोविड पंजीकृत सभी निजी अस्पताल फुल हो चुके हैं। उन अस्पतालों में बेड नहीं हैं। लोग अपने मरीजों को भर्ती कराने के लिए सिफारिश लगवा रहे हैं।

मंडी कर्मियों समेत 100 लोगों की कोरोना जांच

मंडी परिसर में सोमवार को भी कोरोना जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंडी आढ़ती, व्यापारी, मजदूर और मंडी कर्मचारियों समेत 100 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भरे। इस मौके पर डा. रोहित, कल्पना दानू, दीपा मेर आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी