Live Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में 14 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई

Live Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में रविवार को 14 और कोरोना संक्रमित मिले। नैनीताल में सात ऊधमसिंह नगर जिले में चार और अल्मोड़ा व बागेश्वर में एक एक शामिल हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 07:39 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 07:39 AM (IST)
Live Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में 14 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई
Live Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में 14 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई

नैनीताल, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में रविवार को 14 और कोरोना संक्रमित मिले। जिनमें नैनीताल में सात, ऊधमसिंह नगर जिले में चार और अल्मोड़ा व बागेश्वर में एक एक शामिल हैं। अब नैनीताल जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 537, ऊधमसिंनगर में चंपावत में 59, बागेश्वर में 92, अल्मोड़ा में 192 और पिथौरागढ़ में 67 हो गई है।

कुमाऊं में जिलेवार कोरोना का ग्राफ 

नैनीताल : जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने वालों का सिलसिला जारी है। रविवार को सात नए पॉजिटिव रोगी मिले हैं। इसमें एसटीएच में भर्ती डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि सात संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली व मुंबई है। इसमें एक डेढ़ साल की बच्ची एसटीएच में भर्ती है। इसमें बाकी मरीज रामनगर के हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि बच्ची में किसी तरह के लक्षण नहीं है। वहीं एसटीएच में छह मरीज आइसीयू में भर्ती हैं। जिले में अब 188 केस एक्टिव हैं। 345 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 8223 लोगों के सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं।

ऊधमसिंनगर : उधम सिंह नगर में रविवार को भी चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 310 हो गई है। वर्तमान में कुल 83 सक्रिय केस हैं। 232 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 9996 के अब तक सैंपल लिए जा चुके हैं।

चम्पावत : चम्पावत जिले में पॉजिटिव लोगों की तादात 59 पहुंच गई है। जिले में रविवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। इनमें से 49 लोग स्वस्थ्य होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं अब नौ एक्टिव केस हो हैं। जिले में रिकवरी की दर बेहतर है। यहां अब तक एक संक्रमित की मौत हुई है। वहीं 2052लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।

अल्मोड़ा : जिले में रविवार को एक पॉजिटिव केस मिला। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 193 हो गई है। जबकि सक्रिय केस 25 बचे हैं। 165 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। 3466 अभी तक जांच को लिए जा चुके हैं।

बागेश्वर : बागेश्वर जिले में रविवार को छह और लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 93 हो गई है। अब तक कुल 74 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि एक कि मौत भी हो चुकी है। 18 पॉजिटिव लोगों का इलाज चल रहा है। 1641 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।

पिथौरागढ़ : जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 67 है। 64 रोगी स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमाने में कुल 3 केस सक्रिय हैं। जिले  में अभी तक कुल 1909 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए जा चुके हैं। फिलहाल अब तक किसी की कोरोना के कारण मौत नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 

काशीपुर में युवती की मौत के बाद सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी सील, काेरोना रिपोर्ट का इंतजार 

chat bot
आपका साथी