कोरोना पॉजिटिव निकला श्याम नगर निवासी अधेड़, रविवार सुबह एलडी भट्ट अस्पताल के गेट पर मिला था शव

कटोराताल चौकी पुलिस ने शव को उठाकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक की जेब से सरकारी अस्पताल का एक पर्चा मिला था। पर्चे से पता चला कि वह श्यामपुरम का रहने वाला 52 वर्षीय मनोज सिंह है। पता चला कि मनोज सिंह अस्पताल में दवा लेने के लिए आया था।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 04:55 PM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 04:55 PM (IST)
कोरोना पॉजिटिव निकला श्याम नगर निवासी अधेड़, रविवार सुबह एलडी भट्ट अस्पताल के गेट पर मिला था शव
पता चला है कि मृतक काफी समय से नशे की गिरफ्त में था।

जागरण संवाददाता, काशीपुर : श्यामपुरम निवासी अधेड़ की मृत्यु कोरोना की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम से पहले हुई कोरोना जांच में इसकी पुष्टि हुई है। रविवार सुबह एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय गेट पर एक अज्ञात शव पड़ा मिला था। बाद में मौके पर पहुंची कटोराताल चौकी पुलिस ने शव को उठाकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक की जेब से सरकारी अस्पताल का एक पर्चा मिला था। पर्चे से पता चला कि वह नगर की कॉलोनी श्यामपुरम का रहने वाला 52 वर्षीय मनोज सिंह है। पर्चे से यह भी पता चला कि मनोज सिंह शनिवार देर शाम लगभग 8 बजे अस्पताल में दवा लेने के लिए आया था। दवा लेने के बाद वह अस्पताल के गेट पर ही बैठ गया। बाद में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम से पहले मृतक का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें वह पॉजिटिव आया है।

कटोराताल चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि मृतक का परिवार बीते दिनों पंजाब चला गया था। अब श्यामपुरम में उसके कुछ रिश्तेदार रहते हैं। पता चला है कि मृतक काफी समय से नशे की गिरफ्त में था। जिसकी वजह से उसकी अपने परिवार से अनबन रहने लगी थी। बीते कुछ दिनों से मृतक को सरकारी अस्पताल के आसपास घूमते हुए देखा जा रहा था।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी