Nainital Coronavirus News Update : पिथौरागढ़ में सात और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई

Nainital Coronavirus News Update पिथौरागढ़ जिले में सात और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। नए मिले सभी संक्रमित जिले में संस्थागत क्वारंटाइन थे।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 07:43 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:56 PM (IST)
Nainital Coronavirus News Update : पिथौरागढ़ में सात और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई
Nainital Coronavirus News Update : पिथौरागढ़ में सात और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई

नैनीताल, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus News Update : पिथौरागढ़ जिले में सात और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। नए मिले सभी संक्रमित जिले में संस्थागत क्वारंटाइन थे। जिले के विभिन्न संस्थागत कोरंटीन केन्द्रों में क्वारण्टाइन में रखे गए थे। सभी प्रवासी दस दिन पूर्व दिल्ली, अलवर, मुम्बई, आगरा, नोएडा ओर गुजरात से रेल और बस से जिले में लौटे थे। वहीं शुक्रवार को अल्‍मोड़ा में पांच, नैनीताल में चार, ऊधमसिंहनगर में एक और चंपावत में तीन संदिग्ध मिले। इसके साथ ही नैनीताल जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 312, चंपावत में 39, ऊधमसिंहनगर में 85, अल्मोड़ा में 69, पिथौरागढ़ में 33, और बागेश्वर 23 हो गई है। कुमाऊं मंडल में अब तक कुल 574 पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिनमें 403 केस एक्टिव हैं।

नैनीताल जिला

नैनीताल जिल में शुक्रवार को चार नए केस मिलने के बाद कुल केस अब तक 312 मिले चुके हैं, जिनमें 236 सक्रिय केस हैं। 76 मरीजों को स्वस्थ होेने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। नए मिले पॉजिटिव में रामनगर निवासी एक युवक व महिला नोएडा व गाजियाबाद से लौटे हैं और बेतालघाट के निवासी दो युवक दिल्ली से लौटे हैं। इस सभी को क्वारंटाइन किया गया था। अब कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

ऊधम सिंह नगर जिला

ऊधमसिंह नगर जिले में एक और पॉजिटिव मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 85 हो गई है। जिनमें 58 मामले सक्रिय हैं। 27 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में 45 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। यूएस नगर में कोरोना पॉजिटिव मिला 12 वर्षीय किशोर ग्राम घोसीकुआं खटीमा निवासी है। युवक का परिवार मुंबई महाराष्ट्र में व्यवसाय करता है। 12 वर्षीय बालक अपने माता-पिता व बहन के साथ पिछले दिनों पहुंचा था।

चम्पावत जिला

चम्पावत जिले में तीन और संदिग्धों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 39 हो गई है। सात मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। ऐसे में अब जिले में कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 32 हो गई है। 30 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। जिले के संक्रमित एक युवक की मौत हो चुकी है।

अल्मोड़ा जिला

अल्मोड़ा जिले में शुक्रवार को पांच और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब तक कुल 69 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिनमें 22 लोगों को स्वस्थ होेने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। ऐसे में सक्रिय केस 46 बचे हैं। जिले में 57 लोगों को आइसोलेट किया गया है। जिले में पांच नए मिले संक्रमितों में तीन प्रवासियों को सल्ट में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। जबकि दो बेस चिकित्सालय में आइसोलेट किए गए थे। सीएमओ कार्यालय के अनुसार दो गुरुग्राम, दो दिल्ली व एक प्रवासी मुंबई से अलग अलग तिथियों में लौटा है।

पिथौरागढ़ जिला

पिथौरागढ़ जिले के लिए राहत की बात है। शुक्रवार को किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। जिले में अब तक कुल 28 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। 13 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। ऐसे में जिले में अब कुल 15 सक्रिय केस बचे हैं।

बागेश्वर जिला

बागेश्वर जिले में भी शुक्रवार को कोई नया केस सामने नहीं आया। जिले में फिलहाल संक्रमतों की संख्या 23 है। जिसमें 11 लोग स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। ऐसे में कुल एक्टिव केस महज 12 बचे हैं।

लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर बढ़ी सतपाल महराज की मुसीबत, कोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब 

उत्तराखंड में छह जून से होगी गजराज की गणना, नर-मादा के ग्राफ पर रहेगा फोकस 

chat bot
आपका साथी