Live Nainital Coronavirus News Update : पिथौरागढ़ जिले में क्वरंटाइन महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत

Live Nainital Coronavirus News Update नैनीताल जिले में रविवार को 32 ऊधमसिंहनगर में नौ अल्मोड़ा में पांच बागेश्वर में दो और चंपावत जिले में कोरोना का एक और मामला सामने आया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 08:25 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 08:06 PM (IST)
Live Nainital Coronavirus News Update : पिथौरागढ़ जिले में क्वरंटाइन महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत
Live Nainital Coronavirus News Update : पिथौरागढ़ जिले में क्वरंटाइन महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत

हल्द्वानी, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus News Update : पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील के दूरस्थ होकरा क्षेत्र के जरथी में क्वारंटाइन में 52 वर्षीय महिला की संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई है। शांति देवी 52 वर्ष 22 मई को अपनी 20 वर्षीय बेटी और 19 वर्षीय बेटे के साथ गदरपुर उधमसिंह नगर से अपने गांव आई थी। तीनों को खोयम में प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। जहां सोमवार शाम शांति देवी की आकस्मिक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही तेजम से चिकित्सा टीम ओर कक्कड़ सिंह पुलिस चौकी से टीम गांव के लिए रवाना हो चुकी है।

सोमवार को कुमाऊ में छह पॉजिटिव मिले

सोमवार को यूएसनगर में पांच संक्रमित पिथौरागढ में एक व्याक्ति की कारोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिथौरागढ़ में संक्रमित मिला युवक मुंबई से लौटा है। सबकी ट्रेवेल हिस्ट्री स्वास्थ्य विभाग खंगाल रहा है। वहीं नैनीताल जिले के सूखाताल टीआरसी में क्वारंटाइन 48 लोगों की रिपोर्ट न‍िगेटिव आयी है। अब स्वास्थ्य विभाग इन लोगों को घर भेजने की तैयारी कर रहा है। जबकि रविवार को नैनीताल जिले में 32, ऊधमसिंहनगर में नौ, अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में दो और चंपावत जिले में कोरोना का एक और मामला सामने आया। नैनीताल जिले में मरीजों की संख्या 118 हो चुकी है। शनिवार-और रविवार को जिले में मिले 78 संक्रमित महाराष्ट्र से ट्रेन से आए हैं। बता दें कि अब तक कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों में कुल 191 केस कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जिनमें 173 एक्टिव केस हैं। 18 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुके हैं।

नैनीताल से 48 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

प्रवासियों की घर वापसी के बाद बढ़ते संक्रमण के मामलों के बीच राहत भरी खबर है। सूखाताल टीआरसी में क्वारंटाइन 48 लोगों की रिपोर्ट न‍िगेटिव आयी है। अब स्वास्थ्य विभाग इन लोगों को घर भेजने की तैयारी कर रहा है। बता दे कि बीते दिनों गुरुग्राम और मुंबई आये प्रवासियों में कोरोना की पुष्टि के बाद इनके संपर्क में आये लोगों को सूखाताल टीआरसी में क्वारन टाइन किया गया था। जिनके सेम्पल लेकर परीक्षण के लिए हल्द्वानी भेजे गए थे। जिसमें से पूर्व में ही एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव और दो की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। वही 48 लोगों की रिपोर्ट का विभाग को इंतजार था। पीएमएस डॉ केएस धामी ने बताया कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। जिनको होम क्वारनटाइन की सलाह देकर घर भेज दिया गया है। इसके अलावा पांच अन्य लोगों को छुट्टी दी गयी है। बताया कि सेंटर में अब 10 लोग क्वारन टाइन है। जिनके पांच दिन पूरे होने पर सेम्पल लेकर परीक्षण को भेजे जाएंगे।

प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सर्वाधिक मरीज मिले

शनिवार के बाद रविवार को भी लगातार दूसरे दिन प्रदेश भर में सबसे अधिक 32 कोरोना पॉजिटिव नैनीताल जिले में ही मिले। लगातार बड़ी संख्या में मरीजों के आने से आम जन से लेकर जिला प्रशासन सकते में है। इसके साथ जिले में मरीजों की संख्या 118 हो चुकी है। इन सभी मरीजों को एसटीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है।

दो संक्रमितों को छोड़कर 87 मरीज ट्रेन से महाराष्ट्र से आए

नैनीताल जिले में दो दिन में संक्रमित मिले 89 में से 87 मरीज 21 मई को महाराष्ट्र से ट्रेन से हरिद्वार पहुंचे थे। वहां से 15 बसों के जरिये हल्द्वानी आए। शहर पहुंचे सभी 350 लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन कर सैंपल लिए गए। 23 मई को जहां 55 प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, वहीं एक दिन बाद ही रविवार को 32 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

18 से 40 वर्ष के हैं पॉजिटिव

मरीज रविवार को पॉजिटिव आए सभी लोगों की उम्र 18 से 40 वर्ष की है। एसीएमओ का कहना है कि देर रात तक सभी मरीजों को भर्ती कर लिया गया। सभी एसिम्टोमैटिक यानी बिना लक्षण के हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि भोजन व अन्य सुविधाएं के इंतजाम किए किए हैं।

कुमाऊं मंडल में कोरोना संक्रमितों का आंकाड़ा

जिला                आज मिले संक्रमित             कुल संक्रमित           एक्टिव केस

नैनीताल              0                                      118                        108

ऊधमसिंहनगर    5                                 47                          43

अल्मोड़ा              0                                12                          8

पिथौरागढ़           1                                 3                            3

चंपावत                0                                08                         08

बागेश्वर                0                                08                             08

कुल                     0                                      196                        178

बाहर का खाना ऑर्डर करने से डर रहे लोग, रेस्‍टोरेंट में भी महज कन्फेक्शनरी आइटम मांग रहे नेपाल ने भारतीय सीमा से सटे जुल्लाघाट में बीओपी का किया उद्घाटन  

chat bot
आपका साथी