Jim Corbet Park : कोरोना के दौरान कार्बेट पार्क में पर्यटक व कमाई का टूटा रिकाॅर्ड

Jim Corbet Park कार्बेट अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक छह महीने के भीतर ही 201221 भारतीय व विदेशी पर्यटक कार्बेट आए। इसमें से 366 विदेशी पर्यटक थे। पर्यटकों से 8.23 करोड़ रुपये का राजस्व कार्बेट प्रशासन को प्राप्त हुआ।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 04:48 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 10:05 AM (IST)
Jim Corbet Park : कोरोना के दौरान कार्बेट पार्क में पर्यटक व कमाई का टूटा रिकाॅर्ड
पर्यटन बढऩे से लोगों को रोजगार भी मिलता है और राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होती है।

त्रिलोक रावत, रामनगर। देश मेें कोरोना महामारी के बीच कार्बेट पार्क में छह महीने में राजस्व व पर्यटकों का पुराना रिकार्ड टूट गया। भले ही लोग कोरोना को लेकर भयभीत हैं, लेकिन कोरोना के बीच छह महीने के भीतर ही सबसे अधिक दो लाख पर्यटक कार्बेट पार्क घूमने के लिए पहुंचे। वहीं पर्यटकों से इस बार मिला राजस्व भी अन्य साल की तुलना में अधिक है। कुल मिलाकर पिछले चार साल में इतने पर्यटक व कमाई नहीं हुई।

पिछले साल वर्ष 2020-21 में कार्बेट पार्क में कोरोना संक्रमण का खतरा फरवरी से शुरू हो गया था। वर्ष 2020 में ही 18 मार्च को कार्बेट पार्क बंद हो गया था। जून में 15 दिन खुलने के बाद फिर सितंबर तक के लिए बरसाती सीजन की वजह से कार्बेट बंद हो गया था। इसके बाद अक्टूबर से कार्बेट पार्क फिर पर्यटकों के लिए खुल गया। अक्टूबर से मार्च तक यानी पांच महीनों में कोरोना महामारी के बीच पर्यटक काफी संख्या में कार्बेट पार्क पहुंचे।

इन पांच महीनों में ही कार्बेट पार्क में पर्यटकों का पिछले पांच साल का रिकार्ड टूट गया। इसके अलावा पर्यटकों से सबसे अधिक राजस्व भी प्राप्त हुआ। कार्बेट अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक छह महीने के भीतर ही 201221 भारतीय व विदेशी पर्यटक कार्बेट आए। इसमें से 366 विदेशी पर्यटक थे। पर्यटकों से 8.23 करोड़ रुपये का राजस्व कार्बेट प्रशासन को प्राप्त हुआ।

जानें पर्यटक व कमाई का आंकड़ा

साल         पर्यटक      राजस्व

2016-17  1.66 लाख     6.93 करोड़

2017-18  1.70 लाख     6.47 करोड़

2018-19  1.73 लाख     6.02 करोड़

2019-20  1.65 लाख     7.37 करोड़

2020-21  2.01 लाख     8.23 करोड़

टूटा चार साल का रिकॉर्ड

कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि कार्बेट पार्क में अक्टूबर से मार्च तक दो लाख से अधिक पर्यटक कार्बेट पहुंचे। यह आंकड़ा पिछले चार साल में आने वाले पर्यटकों की संख्या से सबसे अधिक है। इन छह महीनों में चार साल का रिकार्ड टूटा है। पर्यटन बढऩे से लोगों को रोजगार भी मिलता है और राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होती है।

3 मई से बंद हो गया है पार्क

सोमवार से कार्बेट पार्क पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एनटीसीए के निर्देश के बाद कार्बेट पार्क अग्रिम आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर यह कदम उठाया गया है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी