हल्द्वानी में फंदे से लटका मिला ठेकेदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

जीतपुर नेगी निवासी दिनेश कश्यप (35) पुत्र कृष्णा कश्यप ठेकेदारी का काम करता था। स्वजनों के अनुसार शुक्रवार को दिनेश घर से बाहर गए हुए थे। देर शाम खाना खाने के बाद वह सोने के लिए चले गए थे। इसी बीच उन्होंने पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:53 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:53 AM (IST)
हल्द्वानी में फंदे से लटका मिला ठेकेदार का शव, जांच में जुटी पुलिस
मृतक कुछ समय से तनाव बताए जा रहे हैं।

हल्द्वानी। टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार का शव फंदे से लटका मिला।  पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। साथ ही शव पीएम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है। 

जीतपुर नेगी निवासी दिनेश कश्यप (35) पुत्र कृष्णा कश्यप ठेकेदारी का काम करता था। स्वजनों के अनुसार शुक्रवार को दिनेश घर से बाहर गए हुए थे। दोपहर बाद वह घर पहुंचे और देर शाम खाना खाने के बाद वह सोने के लिए अपने कमरे में चले गए थे। इसी बीच उन्होंने पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। स्वजनों ने देर रात शव फंदे से लटका देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर टीपी नगर पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव पीएम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। आज शनिवार को शव पीएम के बाद स्वजनों को सौंपा जाएगा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक कुछ समय से तनाव बताए जा रहे हैं। इधर, ठेकेदार की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

बढ़ रहे खुदकुशी के मामले
खुदकुशी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक दिन पहले लालकुआं नैनीताल, रामनगर व हल्द्वानी में पांच से अधिक लोगों ने खुदकुशी की। जानकारों के माने तो धैर्य की कमी और आपसी तालमेल नहीं होने पर पति-पत्नी मौत को गले लगा रहे।
chat bot
आपका साथी