मानदेय न मिलने से ठेका मजदूरों का जीबी पंत विवि में प्रदर्शन, बेमियादी हड़ताल की चेतावनी

मानदेय न देने मिलने पर जीबी पंत कृषि एवं प्रद्योगिकी विवि के ठेका मजदूरों ने फसल अनुसंधान केंद्र यानी सीआरसी के संयुक्त निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन कर रोष जताया। साथ ही चेताया कि यदि जल्द मानदेय नहीं दिया गया तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:31 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:56 PM (IST)
मानदेय न मिलने से ठेका मजदूरों का जीबी पंत विवि में प्रदर्शन, बेमियादी हड़ताल की चेतावनी
मानदेय न मिलने से ठेका मजदूरों का जीबी पंत विवि में प्रदर्शन, बेमियादी हड़ताल की चेतावनी

पंतनगर, जागरण संवाददाता : मानदेय न देने मिलने पर जीबी पंत कृषि एवं प्रद्योगिकी विवि के ठेका मजदूरों ने फसल अनुसंधान केंद्र यानी सीआरसी के संयुक्त निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन कर रोष जताया। साथ ही चेताया कि यदि जल्द मानदेय नहीं दिया गया तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी।

ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के साथ मजदूरों ने गुरुवार को सीआरसी के संयुक्त निदेशक दफ्तर पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि मजदूर कर्मचारियों को माह में 26 दिन कार्य कर वेतन दिया जाए। विश्वविद्यालय मजदूरों से काम तो कराता है, लेकिन समय से भुगतान नहीं करता है। दो माह का वेतन नहीं दिया गया। इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कहा कि विवि ने व्यवस्था बनाई है कि 17 दिन 18 दिन ही कार्य का भुगतान किया जाए। इससे मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विवि प्रशासन सरकार से बजट न मिलने का रोना रोता है।

बजट के अभाव में भुगतान में दिक्कत हो रही है। मोर्चा अध्यक्ष व इंटक के जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय को सरकार द्वारा बजट न दिए जाने के कारण अनुसंधान शिक्षण आदि पर व्यापक असर पड़ रहा है। जिससे विवि स्थापना की मूल अवधारणा समाप्त हो रही है। विवि प्रशासन व सरकार से मांग करते हैं कि एशिया के जाने माने पन्त कृषि विवि को बजट आवंटित कर इसकी बर्बादी को रोका जाए। प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र शर्मा, ओएन गुप्ता, संतोष कुमार, हाकीम राजेश कुमार, जगदीश कुमार, संगीता बलराम नगीना पन्नालाल, सकुर आदि कर्मचारी व मजदूर शामिल थे।

chat bot
आपका साथी