नए वार्डों की उपेक्षा का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार व नगर निगम का पुतला फूंका

नगर निगम में शामिल हुए कालाढूंगी विधानसभा के ग्रामीण एरिया में विकास के नाम पर कोई काम नहीं होने से नाराज कांग्रेसी बुधवार को ब्लॉक में जुट गए । नए वार्डों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार व निगम प्रसाशन का पुतला भी फूंका।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 02:22 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 02:22 PM (IST)
नए वार्डों की उपेक्षा का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार व नगर निगम का पुतला फूंका
नए वार्डों की उपेक्षा का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार व नगर निगम का पुतला फूंका

हल्द्वानी, जेएनएन : दो साल पहले परिसीमन के बाद नगर निगम में शामिल हुए कालाढूंगी विधानसभा के ग्रामीण एरिया में विकास के नाम पर कोई काम नहीं होने से नाराज कांग्रेसी बुधवार को ब्लॉक में जुट गए । नए वार्डों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार व निगम प्रसाशन का पुतला भी फूंका।

ब्लाॅक अध्यक्ष संजय बिष्ट व प्रदेश महासचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्रामीणों के भारी विरोध के बावजूद 2018 में ग्राम पंचायतों को वार्ड में बदल दिया गया। उस समय सरकार ने गांव की तस्वीर बदलने की बात कहकर कई वादे किए थे। मगर सब जुमले साबित हुए। टैक्स माफी का वादा भी झूठा निकला। कूड़ा निस्तारण को लेकर भी कोई योजना नहीं। वहीं, नगर निगम के स्वामित्व में आने के कारण टूटी सड़कों की मरम्मत तक नहीं हो पा रही।

निगम कभी बजट तो कभी प्रस्ताव का बहाना बना जिम्मेदारी से बच रहा है। और इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा ग्रामीणों संग हुई वादाखिलाफी का जवाब 2022 के चुनाव में दिया जाएगा। अब लोग भाजपा के झांसे में आने वाले नहीं। पुतला दहन में कांग्रेस नेता सुमित हृदेयश, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, सौरभ भट्ट, हाजी सुहैल सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी