लालकुआं में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियाें ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

मोदी सरकार महंगाई को रोकने के उपाय करने के बजाए मजदूरों व किसानों के शोषण में लगी हुई है। आम जनता की समस्याओं के समाधान में फेल भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के उल्टी गिनती शुरु हो गए है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 02:47 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 02:47 PM (IST)
लालकुआं में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियाें ने फूंका मोदी सरकार का पुतला
जल्द ही प्रदेश व देश की जनता भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

जागरण संवाददाता, लालकुआं (नैनीताल) : बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व लालकुआं नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में  कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ शहीद स्मारक पर प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार का पुतला दहन किया इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में बिन्दुखत्ता व लालकुआं के दर्जनों कांग्रेसी जड़ सेक्टर स्थित शहीद स्मारक पर एकत्र हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई का यह आलम है कि आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल समेत रोजमर्रा की तमाम चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार महंगाई को रोकने के उपाय करने के बजाए मजदूरों व किसानों के शोषण में लगी हुई है। आम जनता की समस्याओं के समाधान में फेल भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के उल्टी गिनती शुरु हो गए है, जल्द ही प्रदेश व देश की जनता भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से  आह्वान किया कि इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए अभी से जुट जाएं ताकि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ सके। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पीसीसी सदस्य हरेंद्र सिंह बोरा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलौनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, पीसीसी सदस्य राजेंद्र सिंह खनवाल, नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, पूर्व चेयरमैन राम बाबू मिश्रा, बलवंत सिंह दानू, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष बीना जोशी, महामंत्री केदार सिंह दानू , देवी दत्त पांडे, एनके कपिल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, खीमानंद दुम्का, गुरदयाल सिंह मेहरा, पुष्कर दानू, मोहन कुडाई, राजेन्द्र चौहान, हरीश भट्ट, मोहन अधिकारी, विमला जोशी, बलवीर टम्टा, राजपाल, सागर कुमार, बसपा नंद देवराडी, रंजीत गैड़ा, बहादुर सिंह परिहार, बीआर आर्या, अर्जुन नाथ, सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी