कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बेहड़ ने कहा - बूथ लेवल पर कांग्रेस को किया जाएगा सशक्त
संगठन को गतिमान व कार्यकर्ताओं के मतभेद दूर कर विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस का परचम फहराना उनकी प्राथमिकता है। तीन अगस्त को देहरादून में प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक में चुनाव के लिए रणनीति बनाई जाएगी। ये बातें कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहीं।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत बनाया जाएगा। संगठन को गतिमान व कार्यकर्ताओं के मतभेद दूर कर विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस का परचम फहराना उनकी प्राथमिकता है। तीन अगस्त को देहरादून में प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक में चुनाव के लिए रणनीति बनाई जाएगी। ये बातें कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहीं। उनका कहना है कि भाजपा के मुकाबले कांग्रेस को सशक्त करने से ही उनकी गलत नीतियों को ढंग से विरोध किया जा सकेगा। साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव के लिए बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं के एकजुट होने से ही पार्टी को लड़ाई में विजय पाना संभव हो सकेगा। बूथ को मजबूती दिलाने के लिए अभी से सबको जुटना होगा।
वह शुक्रवार को अपने आवास में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। बेहड़ ने कहा कि हरिद्वार की 11, देहरादून की छह व ऊधम ङ्क्षसह नगर की सभी नौ विधान सभाओं सहित उन्हें 26 विधानसभा सीटों का दायित्व मिला है। यहां जीत दर्ज करने के लिए वह इन सभी क्षेत्रों का दौरा करेंगे और बूथ स्तर पर कांग्रेस को सशक्त करेंगे। कहा कि भाजपा चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की आलोचना कर रही है, लेकिन वह स्वयं जनता को तीन मुख्यमंत्री देने के प्रश्न पर खामोश है। कहा कि यदि विफल होने के चलते मुख्यमंत्री हटाए गए तो सभी मंत्रियों को भी हटाया जाना चाहिए था। नानकमत्ता में सीएम के आगमन के दौरान नृत्य होने के प्रकरण की भी ङ्क्षनदा की और इसे गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान बताया।
तिलकराज बेहड़ ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है और स्वास्थ्य सेवाओं सहित सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था का बुरा हाल है। इसका जवाब प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में देगी। वार्ता में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस प्रदेश सचिव परिमल राय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, अनिल शर्मा भी मौजूद थे।