अल्‍मोड़ा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर केन्‍द्र सरकार का पुतला फूंका

बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के लिए डबल इंजन सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार को गरीब विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपाराज में आमजन का जीना दुश्वार हो गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 01:30 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 01:30 PM (IST)
अल्‍मोड़ा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर केन्‍द्र सरकार का पुतला फूंका
अल्‍मोड़ा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर केन्‍द्र सरकार का पुतला फूंका

अल्मोड़ा, जागरण संवाददाता : बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के लिए डबल इंजन सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार को गरीब विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपाराज में आमजन का जीना दुश्वार हो गया है। कांग्रेसियों ने कहा कि महंगाई की दर जब तक कम नहीं कर ली जाती विपक्ष आक्रामक रुख अपना जनहित में आंदोलन तेज करेगा। 

कांग्रेसी शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए चौघानपाटा में एकत्र हुए। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर भड़ास निकाली। इस दौरान हुई सभा में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि भाजपाराज में पेट्रोल डीजल के साथ ही रसोई गैस, खाद्य तेल व अन्य रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की मूल्यवृद्धि से मध्यम व गरीब तबका बेहाल है। आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में पेट्रो पदार्थ ही नहीं रसोई गैस आदि की कीमतों पर लगाम लगा आम लोगों को राहत दी जाती थी। मगर भाजपा सरकार शोषण पर आमादा है। बाद में कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन सरकार का पुतला फूंका। 

प्रदर्शन करने वालों में हर्ष कनवाल, कुंदन नेगी, रोबिन भंडारी, रमेश नेगी, प्रमोद कुमार, दीपा साह, प्रीति बिष्ट, हीरा सिंह भाकुनी, विक्रम बिष्ट, महेश आर्या, अरविंद रौतेला, पंकज कांडपाल, परितोष जोशी, विनोद वैष्णव, हेम सती, सुंदर बिष्ट, सुरेंद्र टम्टा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी