अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय में दी गिरफ्तारी

उन्होंने यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को एसएसपी कार्यालय में बने सभागार में ले गई। विधायक गोविंद कुंजवाल ने कहा कि भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 07:05 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 07:05 PM (IST)
अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय में दी गिरफ्तारी
यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपित भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग की।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में भाजपा नेता के वाहन से कुचलकर तीन किसानों की मौत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय में गिरफ्तारी दी। कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपित भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग की।

सोमवार को विधायक गोविंद कुंजवाल, करन मेहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर डेढ़ बजे एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने यूपी सरकार के खिलाफ धरना देते हुए आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को हत्यारे को बचाने में जुटी हुई है। यूपी में जिस तरह भाजपा सरकार का काला कानून चल रहा है उसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक आरोपित भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई नही होती तब तक वह एसएसपी कार्यालय से नही उठेंगे। उन्होंने यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को एसएसपी कार्यालय में बने सभागार में ले गई। विधायक गोविंद कुंजवाल ने कहा कि भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। जिस तरह से यह शर्मनाक घटना घटी है उसे कभी माफ नही किया जा सकता है। जब तक ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई नही होती तब तक कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सड़क से सदन तक आंदोलन करेगा।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पीतांबर पांडे, बिट्टू कर्नाटक, राजेंद्र बाराकोटी, सज्जन लाल टम्टा, अख्तर हुसैन, रोबिन भंडारी, तारा चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, विनोद वैष्णव, मोहन भट्ट, हर्ष कनवाल, हरीश बनौला, दिवान सत्वाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी