राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसी, बुद्ध पार्क में फूंका यूपी सरकार का पुतला

हाथरस की दुष्कर्म पीडि़ता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी संग पुलिसकर्मियों की अभद्रता व गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसियों ने इसे भाजपा की हिटलरशाही करार दिया। बुद्ध पार्क में जुटे कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार व स्थानीय पुलिस-प्रशासन का पुतला फूंक अपनी भड़ास निकाली।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 06:46 PM (IST)
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसी, बुद्ध पार्क में फूंका यूपी सरकार का पुतला
बुद्ध पार्क में कांग्रेसियों ने ने यूपी सरकार का पुतला फूंकाा।

हल्द्वानी, जेएनएन : हाथरस की दुष्कर्म पीडि़ता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी संग पुलिसकर्मियों की अभद्रता व गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसियों ने इसे भाजपा की हिटलरशाही करार दिया। बुद्ध पार्क में जुटे कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार व स्थानीय पुलिस-प्रशासन का पुतला फूंक अपनी भड़ास निकाली।

महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में जुटे कांग्रेसियों ने ने कहा कि पहले रात के अंधेरे में चुपचाप लड़की का अंतिम संस्कार कर सरकार ने महिला विरोधी चेहरा दिखाया। वहीं, सांत्वना देने जा रहे विपक्षी नेताओं संग अभद्रता कर डाली। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल व हुकुम सिंह कुंवर नपे कहा कि यूपी में कानून का अस्तित्व खत्म होने के बाद गुंडाराज शुरू हो चुका है। पुतला फूंकने वालों में जीवन सिंह कार्की, हाजी सुहैल सिद्दीकी, इकबाल अंसारी, राजेंद्र बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, कमल आर्य, धर्मपाल कश्यप, संदीप भैसोड़ा आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी