प्रत्येक विधानसभा में दस हजार नए सदस्य बनाएगी कांग्रेस : भंडारी

कांग्रेस चुनाव अभियान समित के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करें। प्रदेश की जनता भाजपा की डबल इंजन की सरकार से त्रस्त है। वह बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर उम्मीदों से देख रही है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:46 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:46 PM (IST)
प्रत्येक विधानसभा में दस हजार नए सदस्य बनाएगी कांग्रेस : भंडारी
सह प्रभारी गंगा पंचोली ने पूरी ताकत से कार्यकर्ताओं को एकजुटता की अपील की।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में दस हजार नए सदस्य पार्टी से जोड़े जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। शनिवार को स्थानीय होटल में कांग्रेस की बैठक हुई।

बैठक में कांग्रेस चुनाव अभियान समित के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करें। प्रदेश की जनता भाजपा की डबल इंजन की सरकार से त्रस्त है। वह बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर उम्मीदों से देख रही है। सह प्रभारी गंगा पंचोली ने पूरी ताकत से कार्यकर्ताओं को एकजुटता की अपील की। एससी विभाग के जिलाध्यक्ष कैलाश मोहन ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गरुड़ में अशोकवर्धन, कपकोट में चंचल राम, को ब्लाक अध्यक्ष बनाया। गणेश ऐठानी ब्लाक मीडिया प्रभारी मनोनीत हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, सज्जन लाल टम्टा, भैरव नाथ टम्टा, बालकृष्ण, ललित फस्र्वाण, रंजीत दास, धीरज कोरंगा, गीता रावल, हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, महेश पंत आदि मौजूद थे।

जिला प्रभारी ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

जिला प्रभारी व पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक मयूख महर ने दोनों विधानसभा के कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। सभी से बूथों का गठन करने को कहा। कार्यकर्ताओं से बेहतरी के लिए सुझाव लिए गए। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि दोनों विधानसभा सीट कांग्रेस ने जीतनी है। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्य किया जा रहा है। सभी दावेदारों व कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर कार्य करने को कहा गया है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने संगठन की मजबूती के लिए भी टिप्स दिए है। वह कार्यकर्ताओं से शेयर किए जा रहे है ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके। सभी दावेदारों को देखा जा रहा है।कौन बूथ स्तर पर बेहतर कार्य कर रहा है।

chat bot
आपका साथी